12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uric Acid : यूरिक एसिड की समस्या है तो नहीं करें इन चीजों का सेवन

Uric Acid : जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या है। उन लोगों को दही सहित इन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके शरीर की समस्या और भी बढ़ जाती है।

2 min read
Google source verification
Uric acid

Uric acid

जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ जाता है। उन्हें जोड़ों के दर्द, गठिया सहित कई समस्याएं होती हैं। ऐसे लोगों को कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इनसे यूरिक एसिड और भी बढ़ता है। वहीं आप कई प्रकार की समस्याओं से घिर जाते हैं। आप यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं।

दही का सेवन नहीं करें -

दही का सेवन यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों को नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप दही खाते हैं। तो तुरंत बंद कर दें। क्योंकि दही में मौजूद ट्रांस फेट यूरिक एसिड का लेवल बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें - प्रोटीन की कमी के यह है लक्षण इन चीजों से करें पूर्ति।

मांस मछली का सेवन नहीं-

मछली और अन्य सीफूड में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है। इससे आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित हैं। तो मछली मांस और अन्य सी फूड खाने से बचें।

यह भी पढ़ें - पोषक तत्वों से भरपूर है यह हरी सब्जियां, जाने अनगिनत फायदे।

सोया प्रोडक्ट नहीं खाएं-

यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं। तो आप सोया मिल्क, जंक फूड, चटपटे ओर तले गले खाद्य प्रदार्थ, ठंडा पेय नहीं खाए। क्योंकि यह यूरिक एसिड बढ़ाता है। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन की भी समस्या होती है।

यह भी पढ़ें - जिम नहीं जा पाते हैं, तो रोजाना घर में करें यह एक्सरसाइज।

दाल चावल का सेवन-

रात को सोते समय दाल और चावल का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक है। क्योंकि इस समय में यूरिक एसिड जमा होने लगता है। आपको छिलकेवाली दालों से भी परहेज करना चाहिए। इससे उंगलियों और जोड़ों में होने वाला दर्द और भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - कहीं दूसरों का टेंशन अपने सिर पर तो नहीं ले रहे आप।

यह चीजें खाएं -

अगर यूरिक एसिड की समस्या है। तो आपको हरी सब्जियां, फल, डेरी प्रोडक्ट, अंडा, चेरी, काफी चाय, ग्रीन टी पीना चाहिए। साबुत अनाज और ब्राउन राइस खाएं। सूखे मेवे भी आप खा सकते हैं।