
Hypertension and kidney (image- geminiAI)
Winter Health: सर्दी का मौसम आता नहीं है कि स्वास्थ्य की समस्याएं बढ़ना शुरू हो जाती हैं। किसी की पुरानी बीमारी लौट आती है तो किसी को नई बीमारी हो जाती है। बीमारियों के नाम याद करना उनके इलाज से ज्यादा मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये होती ही इतनी ज्यादा संख्या में हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर का बढ़ना, जो कहीं न कहीं हमारी किडनी के लिए समस्या बढ़ा देता है।
आइए जानते हैं कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है? ब्लड प्रेशर का किडनी की बीमारियों से क्या संबंध है? इसके लक्षण क्या होते हैं और इसके बचाव के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
सर्दी के मौसम में जब बाहरी तापमान कम होता है, तो हमारा शरीर अंदर की गर्मी बनाए रखने के लिए नसों पर दबाव डालता है। इसी दबाव के कारण हमारी नसें सिकुड़ जाती हैं, जिसे 'वैसोकॉन्स्ट्रिक्शन' कहते हैं। जब खून बहने के लिए नसों में पर्याप्त जगह नहीं होगी, तो सीधी सी बात है कि रक्त का दबाव बढ़ेगा। यही कारण है कि सामान्य व्यक्ति का बीपी भी सर्दियों में बढ़ जाता है।
हमारे शरीर में किडनियों का काम ही सफाई करना होता है। जब शरीर में रक्त का दबाव बढ़ेगा, तो इसमें मौजूद छोटी नसें, जो सफाई के काम में सहायक होती हैं, उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। इस दबाव से वे फटने लगती हैं जिससे किडनी डैमेज होने लगती है। बहुत दुर्लभ स्थितियों में तो इसकी गंभीरता व्यक्ति की जान तक ले लेती है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालिफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं, बल्कि इस बारे में संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
17 Jan 2026 12:21 pm
Published on:
17 Jan 2026 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
