
Household chores during pregnancy
प्रेगनेंसी का समय महिलाओं के लिए बहुत नाजुक समय होता है। इस दौरान जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। लेकिन घर के काम की जिम्मेदारी भी महिलाओं पर ही होती है। ऐसे में उन्हें घर के काम करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि इसका असर उनके शरीर या बच्चे पर तो नहीं पड़ेगा। इसलिए उन्हें Pregnancy में कुछ काम करने चाहिए और कुछ काम बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - पेट और आंत को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें यह फूड्स।
दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। उनका पेट भी बढ़ जाता है। जिससे कई काम करने में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इस अवस्था में झुकना, ज्यादा उठना-बैठना, वजन की चीजें उठाना आदि में उन्हें दिक्कत आती है। इसलिए उन्हें कुछ घरेलू काम से बिल्कुल दूरी बनाना होगा।
यह भी पढ़ें - बारिश में त्वचा को इस तरह रखे स्वस्थ और चमकदार।
प्रेग्नेंट महिलाएं कर सकती हैं घर के यह काम-
-प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा देर खड़े रहना अच्छी बात नहीं है। इसलिए उन्हें चाहिए कि वह बैठे-बैठे सब्जी काटना, सब्जी साफ करना आदि काम कर लें।
-गर्भवती महिलाओं को ज्यादा झुकना नहीं चाहिए। लेकिन झाड़ू पोछा करना भी जरूरी होता है। अगर ऐसा है तो आप लंबे हैंडल वाले झाड़ू और पोछे का उपयोग करें। इससे आपको झुकना भी नहीं पड़ेगा और आप धीरे-धीरे यह काम कर पाएंगी।
-घर के बर्तन भी आप धो सकती हैं। लेकिन आपको 15 से 20 मिनट से अधिक समय खड़े नहीं रहना चाहिए। आप चाहे तो यह काम बैठकर कर सकते हैं।
यह घर के काम बिल्कुल नहीं करें-
-गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान भारी वजन नहीं उठाना चाहिए। यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि वैसे ही प्रेगनेंसी में कमर दर्द की समस्या रहती है। इसलिए घर में पानी से भरी बाल्टी उठाना, राशन का सामान या अन्य कोई भारी चीजें नहीं उठाना चाहिए।
-प्रेगनेंसी के दौरान घर की साफ-सफाई या अन्य काम के लिए भी केमिकल युक्त चीजों का उपयोग नहीं करें और ऐसा करते समय भी मास्क का उपयोग करें। इसी के साथ आप प्राकृतिक उत्पाद जैसे सेब का सिरका, बेकिंग सोड़ा आदि का इस्तेमाल करें। जिससे आपको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- सेहत के लिए सबसे फायदेमंद है सूर्य नमस्कार।
बार-बार नहीं झुके, सीढ़ियां भी नहीं चढ़े-
-गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियां बिल्कुल नहीं चढ़ना चाहिए। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान ऊपर चढ़ने उतरने में गिरने का भी भय रहता है। इसी के साथ झुकने की भी मनाही रहती है। इसलिए आप झाड़ू लगाना, कपड़े धोना आदि साफ सफाई वाले काम में किसी की हेल्प ले। ताकि आपको झुकना नहीं पड़े।
रसोई में भी बैठकर करें काम-
आजकल अधिकतर घरों में किचन का काम खड़े-खड़े होता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को अधिक देर तक खड़ा रहना ठीक नहीं होता है। इससे पैरों में भी सूजन आ सकती है और आपकी सेहत और शिशु के लिए भी ठीक नहीं है। इस कारण जो काम करने में आपको असहज महसूस हो उसे करने से बचेे।
उक्त सुझाव सामान्य जानकारी के आधार पर दिए जा रहे हैं। चूंकि गर्भावस्था के दौरान सभी महिलाओं के साथ अलग-अलग अवस्था होती है। इस कारण आप चिकित्सक से भी सलाह लें।
Published on:
18 Jun 2021 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
