25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Haryana / Hisar / रक्षा बंधन पर महिलाओं को छत्तीस घंटे मुफ्त सफर की सुविधा

रक्षा बंधन पर महिलाओं को छत्तीस घंटे मुफ्त सफर की सुविधा

हरियाणा सरकार ने हर साल की तरह इस साल भी रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा प्रदान करने का ऐलान किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हिसार

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 21 Aug 2018, 10:34 PM IST

हरियाणा के परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार

रक्षा बंधन पर महिलाओं को छत्तीस घंटे मुफ्त सफर की सुविधा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हर साल की तरह इस साल भी रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा प्रदान करने का ऐलान किया है। यही नहीं सरकार ने जेल नियमावली में संशोधन के बाद रविवार को भी जेलों में रक्षा बंधन का पर्व मनाए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।


हरियाणा के परिवहन एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज यहां जारी एक जानकारी में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हर साल रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाती है। जिसके चलते इस साल सरकार ने इस सुविधा में विस्तार किया है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को रक्षा बंधन के चलते प्रदेश में महिलाओं को 25 सितंबर दोपहर 12 बजे से मुफ्त सफर सुविधा लागू होगी। यह सुविधा 26 सितंबर की रात 12 बजे तक कुल छत्तीस घंटे तक लागू रहेगी।


उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान महिलाएं अपने साथ 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को भी यह सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि हर साल रक्षा बंधन के अवसर पर लाखों की संख्या में महिलाओं द्वारा इस सुविधा का लाभ उठाया जाता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि रक्षा बंधन के दौरान सरकार द्वारा बसों के रूट में कोई कटौती नहीं की जाती है। प्रत्येक निर्धारित रूट पर बसें सामान्य की भांति ही चलती हैं।


परिवहन एवं जेल मंत्री ने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार प्रदेश की जेलों में रविवार को कैदियों एवं हवालातियों के साथ मुलाकात का कोई प्रावधान नहीं है लेकिन इस बार रक्षा बंधन का पर्व रविवार को होने के कारण इस मामले में मंत्रिमंडल की बैठक में मंथन किया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में नियमों को छूट प्रदान करते हुए इस बार रविवार को भी जेलों में बहनों द्वारा भाईयों के साथ मुलाकात के प्रावधान की छूट प्रदान की गई है।


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा फैसला लिए जाने के बाद प्रदेश के सभी जेल अधीक्षकों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। पंवार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार बहनें विभिन्न कारणों के चलते जेलों में बंद अपने भाईयों को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक राखी बांध सकेंगी। इसके लिए बकायदा सभी जेलों में व्यवस्था की जाएगी।