24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद राजकुमार सैनी पर फेंकी स्याही, भीड़ ने की युवकों की पिटाई

हरियाणा के विवादित भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर चार युवकों ने एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फैंक दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 16 Oct 2016, 3:12 PM IST

rajkumar saini

rajkumar saini

चंडीगढ़। हरियाणा के विवादित भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर चार युवकों ने एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फैंक दी। घटना हरियाणा के कुरूक्षेत्र स्थित क्षतिय धर्मशाला में उस समय घटी जब सांसद सैनी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे।

राजकुमार सैनी लंबे समय से जाट आरक्षण का विरोध करते हुए जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणियों के लेकर चर्चा में हैं। सैनी के खिलाफ भाजपा द्वारा जहां पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है वहीं सरकार ने हालही में उनकी सुरक्षा का रिव्यू भी किया था। इसी उठापटक के बीच चार नौजवानों ने राजकुमार सैनी पर स्याही फैंक दी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चारों नौजवानों को दबोचकर उनकी जमकर धुनाई की। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस ने चारों नौजवानों को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चारों नौजवान हरियाणा के हिसार जिला के रहने वाले हैं। इसी दौरान सांसद सैनी ने दावा किया है यह उनपर साजिश के तहत हमला किया गया है।