चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निवेश लाने के लिए विदेश यात्रा अच्छा बात है, लेकिन जहां तक उन्हें जानकारी है, संयुक्त अरब अमीरात से निवेश आता नहीं बल्कि वहां निवेश किया जाता है। यदि मुख्यमंत्री दुबई से हरियाणा में निवेश लाने में कामयाब होते हैैं तो यह बड़ी बात होगी।