3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के साथ मिलकर नशे के विरूद्ध मुहिम चलाएगा राजस्थान

हरियाणा के आहवान पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों व सात राज्यों के अधिकारियों द्वारा ड्रगस के विरूद्ध संयुक्त अभियान शुरू करने के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हिसार

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 10:21 PM IST

हरियाणा के साथ मिलकर नशे के विरूद्ध मुहिम चलाएगा राजस्थान

हरियाणा के साथ मिलकर नशे के विरूद्ध मुहिम चलाएगा राजस्थान

चंडीगढ़। हरियाणा के आहवान पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों व सात राज्यों के अधिकारियों द्वारा ड्रगस के विरूद्ध संयुक्त अभियान शुरू करने के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पी.के अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि हरियाणा में युवा वर्ग ड्रग की लत से ज्यादा प्रभावित होता है व अपराध की और अग्रसित हो रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि साथ लगते राज्यों की पुलिस से समन्वय बनाकर ड्रग माफिया के नेटवर्क को तोड़ा जा सकता है। ड्रग पर अंकुश लगाने के लिए पड़ोसी राज्यो की पुलिस से सहयोग जरूरी है। क्योंकि अपराधी एक राज्य में अपराध करके दूसरे राज्यो में शरण ले लेते हैं। पुलिस की भूगोलिक सीमाओं का अपराधी फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ड्रग व अपराधियो पर नकेल कसने के लिये हरियाणा में पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व मे एक एसटीएफ का गठन किया गया है। जिसका मुख्यालय गुरूग्राम में बनाया गया है व इसकी शाखाएं मंडल स्तर पर भी स्थापित की गई है। बैठक में पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया कि हिसार मंडल में इस वर्ष एडीपीएस एक्ट के तहत कुल 509 मामले दर्ज करके 697 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जा से 27 किलोग्राम अफीम, 37 क्विंटल चूरापोस्त, पांच किलोग्राम चरस व 13 किलोग्राम हैरोइन/ स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि गुप्तचर विभाग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राव के नेतृत्व में फील्ड से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


बैठक में अनिल कुमार राव सीआईडी चीफ हरियाणा, संजय कुमार पुलिस महानिरीक्षक हिसार, वी सतीश वालन उप पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ हरियाणा, ए.एस राय पुलिस महानिरीक्षक पटियाला जोन, एम एफ फरुकी पुलिस महानिरीक्षक बठिंडा जोन, दिनेश एम.एन. पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर मंडल, डॉ.अजीत कुमार सिंगला अतिरिक्त पुलिस कमीश्नर दिल्ली, गुरमीत सिह पुलिस अधीक्षक संगरुर, नानक सिंह पुलिस अधीक्षक बठिंडा, हरप्रीत सिह पुलिस अधीक्षक एसटीएफ रोपड़ रेंज, मनजीत सिंह बराड़ पुलिस अधीक्षक अनुसंधान संगरुर, मनधीर सिह पुलिस अधीक्षक मानसा, मनजीत सिह पुलिस अधीक्षक मुक्तसर साहिब, अनिल कायल पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ, राम मूर्ति जोशी पुलिस अधीक्षक चुरु, गंगा राम पुनिया पुलिस अधीक्षक भिवानी, हमीद अख्तर पुलिस अधीक्षक सिरसा, अरुण नेहरा पुलिस अधीक्षक जींद, शिवचरण अत्री पुलिस अधीक्षक हिसार, विरेन्द्र विज पुलिस अधीक्षक हांसी, दीपक साहरण पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के कई अधिकारियों ने भाग लिया।