27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्टाग्राम सेंसेशन रही ईराक की मॉडल की गोली मारकर हत्या, ये बड़ी वजह बनीं मौत का कारण

तारा की मौत मौके पर ही हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 29 Sep 2018, 10:52 AM IST

Iraqi model Tara Faris gunned down in Baghdad

Iraqi model Tara Faris gunned down in Baghdad

इंस्टाग्राम से अपनी पहचान बनाने वाली इराक की इंस्टाग्राम मॉडल तारा फारिस की बगदाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तारा बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड मॉल्ड थीं। जिस समय उन्हें गोली मारी गई थी उस वक्त वह अपनी कार में मौजूद थीं। तारा की मौत मौके पर ही हो गई। मॉडल की मौत की पुष्टि इराकी गृह मंत्रालय ने की है।

चरमपंथियों की बनी निशाना:
इंस्टाग्राम फेम बनी 20 साल की मॉडल तारा अपने टैटू, स्टाइलिश हेयर कलर्स और डिजाइनर कपड़ों के लिए मशहूर थी। तारा अपने इस बोल्ड लुक की वजह से वह काफी चर्चा में रही थी। तारा की यही फेम और लाइफस्टाइल उनकी मौत का कारण बनीं। बता दें की इसी वजह से उन्हें चरमपंथियों द्वारा निशाना बनाया गया है।

तारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था ये मैसेज:
मॉडल तारा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'हम अल्लाह से क्षमा और दया याचना के लिए दुआ कह रहे हैं।' इराकी व्यंग्यकार अहमज-ए-बशीर ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'किसी ने उसे सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने दूसरी लड़कियों की तरह जीने का फैसला किया।'

नाना के बाद तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर लगाए गंभीर आरोप

एक बार फिर सेक्सी अवतार में नजर आईं मौनी रॉय, देखें उनकी हॉट तस्वीरें

हो रही है मामले की जांच:
बता दें कि तारा के इंस्टाग्राम पर 27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हाल ही में उन्हें इराक की सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर हस्ती के रूप में नवाजा गया था। इराक की पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। तारा 1998 में जन्मी थीं। उनके पिता इराकी और मां लेबनान से हैं। 2015 में तारा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीता था।

सलमान खान की भांजी ने पहनी ऐसी ड्रेस, प्रिया प्रकाश की तरह बनीं रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन

सनी लियोनी का चौकाने वाला खुलासा, 18 साल की उम्र में हुई थीं यौन शोषण का शिकार