हॉलीवुड के फेमस सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) बेहद ही कम उम्र या छोटी उम्र में अपनी पहचान बनाई है. उनके कई गाने हैं, जो आज बेहद पुराने हो चुके हैं, जो उन्होंने किड सिंगर के तौर पर गाए थे, लेकिन आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं. जस्टिन बीबर के पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं, जो उनके गानों को सुनना बेहद पसंद करती है, लेकिन आज उनके भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है कि वो अपने भारत के दौरे पर नहीं आ पाएंगे. जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. दरअसल, वो इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जुझ रहे हैं.