7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan की ‘कभी ईद कभी दीलावी’ में होगी Palak Tiwari की एंट्री, करेंगी बॉलीवुड डेब्यू!

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' काफी सुर्खियों में है, जिसकी वजह है फिल्म में नजर आने वाली स्टार कास्ट. फिल्म में कौन-कौन नजर आने वाला हैं. ये बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है. ऐसे में अब फिल्म में पलक तिवारी (Palak Tiwari) की भी एंट्री होने जा रही है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Jun 2022, 9:55 AM IST

Salman Khan की 'कभी ईद कभी दीलावी' में होगी Palak Tiwari की एंट्री

Salman Khan की 'कभी ईद कभी दीलावी' में होगी Palak Tiwari की एंट्री

सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की शूटिंग के साथ-साथ कभी इसके नाम को लेकर तो कभी इसके स्टार कास्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होगी. वहीं फिल्म की कास्ट के नाम में अब तक कई ऐसे नाम है, जो धीर-धीरे करके सामने आ रहे हैं. फिल्म की सबसे जरूरी जानकारी उसके अंदर की स्टार कास्ट की होती है, जिसको लेकर यहां बात अटकी हुई नजर आ रही है. हर हफ्ते में फिल्म की कास्ट को लेकर एक नया नाम सामने आता है.

कुछ समय पहले फिल्म में सलमान खान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा (Ayush Sharma) नजर आने वाले थे, जिनके फिल्म छोड़ने की बात सामने आई थी. इसके बाद फिल्म में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के नाम को लेकर काफी चर्चा हुई थी कि इस फिल्म से वो बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वहीं उनके नाम पर अटकले खत्म नहीं हुई कि अब फिल्म में सलमान खान के साथ श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) नजर आने वाली हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि उनको फिल्म के लिए खुद सलमान खान ने उनको ऑफर दिया है.

यह भी पढ़ें: इस खास शख्स ने करवाया Sidharth Malhotra और Kiara Advani का पैचअप, जल्द होगी शादी?


साथ ही बताया जा रहा है कि फिल्म में पलक, जस्सी गिल (Jassi Gill) के अपोजिट नजर आएंगी. खबरों की माने तो फिल्म में उनका शानदार ट्रैक होगा. फिलहाल, पलक की ओर से इस खबर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, लेकिन इससे पहले पलक सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं. साथ ही वो अपने गाने 'बिजली' के प्रमोशन के लिए भी बिग बॉस (Bigg Boss) में भी आ चुकी हैं. वहीं अगर पलक इस फिल्म में काम करती हैं तो ये उनकी पहले डेब्यू फिल्म होगी.


बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म फरहाद समजी के निर्देशम में बन रही है. फिल्म में सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी और जस्सी गिल के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. वहीं फैंस भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा सलमान खान जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म भी अलगे साल रिलीज होगी. वहीं अगर पलक की बात करें तो, वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. बता दें कि पलक श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं.

यह भी पढ़ें:Salman Khan को मारने के लिए खरीदी गई थी 4 लाख की राइफल? और भी हुए कई चौंका देने वाले खुलासे