20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिकन मॉडल व बिजनेसवुमन किम कार्दशियन बनीं बिलिनियर

अमेरिकन मॉडल व बिजनेसवुमन किम कार्दशियन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। किम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह आधिकारिक तौर पर बिलिनियर बन गई हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Apr 07, 2021

Kim Kardashian Is A Billionaire Now

Kim Kardashian Is A Billionaire Now

नई दिल्ली: हॉलीवुड एक्ट्रेस व बिजनेसवुमन किम कार्दशियन दुनियाभर में पॉपुलर हैं। किम अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। लेकिन अब उन्होंने एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, किम कार्दशियन आधिकारिक तौर पर बिलिनियर बन गई हैं। मंगलवार को फोर्ब्स ने दुनियाभर के बिलिनियर की लिस्ट जारी की। इसमें किम का भी नाम शामिल है।

इस साल संपत्ति में आया उछाल
किम कार्दशियन ने पहली बार बिलिनियर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, टीवी शोज़, एंडोर्समेंट डील्स के अलावा किम के दो बड़े बिजनेस ऐसे हैं, जिन्होंने उनको बिलिनियर बनने में मदद की। रिपोर्ट के अनुसार, किम अब एक एक बिलियन संपत्ति की मालिक बन चुकी हैं। पिछले साल अक्टूबर में उनकी कुल संपत्ति 780 मिलियन डॉलर थी। लेकिन इस साल उनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया और वो बिलिनियर बन गईं।

बिजनेस में मिली सफलता
बता दें कि किम कार्दशियन ने साल 2017 में अपना कॉमेस्टिक बिजनेस KKW Beauty की शुरुआत की थी। इसके लॉन्च होते ही दो घंटे के अंदर तीन लाख कंटोर किट्स की बिक्री हो गई थी। उन्हें इस बिजनेस से 100 मिलियन कमाने में मदद मिली। पिछले साल किम ने केकेडबल्यू ब्यूटी के 20 प्रतिशत शेयर कॉस्मेटिक ग्रुप COTY को बेच दिए थे। इससे भी उनकी कमाई को उछाल मिला। इसके बाद उन्होंने शेपवियर प्रोडक्ट्स बिजनेस Skims लॉन्च किया था। इसमें भी उनको सफलता मिली थी। फोर्ब्स के मुताबिक, Skims के शेयर 225 मिलियन डॉलर, जिससे किम को बिलिनियर बनने में काफी सफलता मिली।