26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपना प्यार साबित करने के लिए निक करने जा रहे ये दर्दनाक काम! प्रियंका को पता चला तो रह गईं हक्की-बक्की!

बता दें अब निक ने भी अपने प्यार का सुबूत देने के लिए ये दर्दनाक काम करने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 18 Aug 2018, 4:21 PM IST

nick jonas going to make a tattoo of priyanka chopra

nick jonas going to make a tattoo of priyanka chopra

इन दिनों बॅालीवुड इंडस्ट्री में टैटू का काफी ट्रेंड चल रहा है। एक्ट्रेस और एक्टर्स अक्सर टैटू बनवाते रहते हैं। प्रियंका ने जहां पापा के नाम का टैटू बनवाया हुआ है वहीं सैफ अली खान करीना कपूर के नाम का टैटू हाथ में गुदवा रखा है। ऐसे में निक कहां पीछे रहने वाले हैं। बता दें अब निक ने भी अपने प्यार का सुबूत देने के लिए प्रियंका के नाम का टैटू बनवाने का फैसला किया है।

प्रियंका और निक काफी पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ महीनों पहले ही उन्होंने पब्लिकली साथ में अपीयरेंस दी। निक ने प्रियंका की मां से और उनके कुछ रिश्तेदारों से भी पहले ही मुलाकात कर ली थी। अब वह अपने परिवार के साथ मुंबई आए हैं। दोनों का आज रोका है। ऐसा पहली बार हुआ जब निक और प्रियंका का परिवार इस तरह एक दूसरे से मिले हैं।

ये किस अजीबोगरीब हुलिए में घूम रहे थे रणवीर, बनियान पर ही पहन ली माला!

साथ ही प्रियंका ने एक पार्टी भी ऑर्गेनाइज की जहां पर उन्होंने अपने रिश्ते और करीबी दोस्तों के आगे अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट करी । यह रस्मआज सुबह 10 बजे रखी गई। इस सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।

प्रियंका के रोके में पहुंची छोटी बहन परिणीति, बीच में छोड़कर आई फिल्म की शूटिंग

साथ ही सुनने में आया है कि प्रियंका और निक इस बार शादी की तारीख भी पक्की कर लेंगे। आज शाम सगाई की पार्टी भी रख गई है। उस दौरान हो सकता है कि दोनों शादी की तारीख की घोषणा करें। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी कर लेंगे। प्रियंका की बात करें तो वो अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। यह भी बताया गया कि शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से होगी।

रिंग सेरेमनी के लिए मुंबई पहुंचा निक का परिवार, इस शुभ काम से पहले प्रियंका करवाएंगी एक विशेष पूजा