5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा की दर्द भरी दास्तां, हॉलीवुड में हुई रंगभेद का शिकार और..

प्रियंका ने बताया कि उन्हें कैसे हॉलीवुड में रंगभेद का सामना करना पड़ा

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Apr 11, 2018

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

हॉलीवुड में रंगभेद और नस्लवाद की भावना काफी पुरानी है। कई बार कलाकारों को इसका शिकार भी होना पड़ा है। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है। प्रियंका हॉलीवुड में रंगभेद का शिकार हुई है। बता दें कि वह पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में सक्रिय है। प्रियंका हॉलीवुड में प्रमुख भूमिका पाने वाली बॉलीवुड और दक्षिण एशिया की पहली अभिनेत्री है। हाल में प्रियंका ने एक साक्षात्कार में हॉलीवुड में रंगभेद की भावना का सच बताया। प्रियंका ने बताया कि उन्हें कैसे हॉलीवुड में रंगभेद का सामना करना पड़ा।

हाथ से निकली हॉलीवुड फिल्म:
प्रियंका ने एक इंटरनेशनल पत्रिका को दिए साक्षात्कार में बताया कि रंग के आधार पर होने वाले भेदभाव के कारण उनके हाथ से एक हॉलीवुड फिल्म निकल गई। उन्होंने बताया कि यह बात पिछले वर्ष की है। उस समय वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गई थी। उस दौरान उनके मैनेजर की एक स्टूडियो से बात हुई थी। तब उनके मैनेजर को कहा गया कि फिजिकैलिटी के कारण प्रियंका इस फिल्म के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

फिजिकैलिटी से मतलब था स्किन कलर:
अभिनेत्री का कहना है कि जब उन्होंने अपने मैनेजर से इस पूरे मामले को समझा तब पता चला कि स्टूडियो के उस शब्द का मतलब त्वचा के रंग को लेकर था। प्रियंका ने कहा कि वे चाहते थे कि फिल्म में कोई ऐसा कलाकार हो जो ब्राउन स्किन का न हो।

अभी बहुत कुछ बदलना है:

प्रियंका का कहना है कि दुनिया को अभी बहुत बदलना है। उनका कहना है कि सोच, समझ और व्यवहार के स्तर पर बहुत विकास करना होगा। उन्होंने पुरुष और महिला कलाकारों के बीच बराबर भुगतान ना होने का मामला भी उठाया। उनका कहना है कि यह तभी संभव हो सकता है जब रोजमर्रा की जिंदगी में लिंगभेद को लेकर दकियानूसी सोच के चक्रव्यूह को तोड़ने की कोशिश करेंगे।

शिल्पा शेट्टी भी हुई थी नस्लभेद की शिकार:
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी कुछ वर्षों पहले हॉलीवुड में नस्लभेद का शिकार हुई थी। दरअसल शिल्पा एक इंटरनेशनल रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' का हिस्सा बनी थी। वहां उनको नस्लभेद का शिकार होना पड़ा था।