
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी टीवी सीरियल 'क्वांटिको 3' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। प्रियंका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं, जिनमें वे अपने को स्टार को किस करते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल यह एक सीन का हिस्सा है। इस तस्वीर में प्रियंका अपने को स्टार एलन पोवेल को खुलेआम सड़क पर किस करते हुए नजर आ रही हैं।

इस सीन को फिल्माते वक्त प्रियंका चोपड़ा और एलन पोवेल के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली। इसके अलावा प्रियंका ने कुछ अन्य तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका एक फेक डेड बॉडी के साथ थोड़ी डरती हुई नज़र आ रही हैं।यह तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,‘काम के दौरान ये बड़ा अजीब लगता है कि जब आपको पता हो कि आपके ऑफिस में कोई डेड बॉडी है।’