
ऑस्कर 2024 इंडिया में 11 मार्च को देखने को मिलेगा
Oscars Awards 2024 in India: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 यानी एकाडेमी अवार्ड्स (96th Academy Awards), फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड प्रोग्राम है, जो कि डॉल्बी थिएटर में 10 मार्च को होने वाला है। इस अवॉर्ड फंक्शन को अमेरिकी टेलीविजन होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल (Jimmy Kimmel) होस्ट करेंगे। आप ऑस्कर अवॉर्ड प्रोग्राम को इंडिया में लाइव 11 मार्च की सुबह 4 बजे देख सकते हैं।
11 मार्च की सुबह ऑस्कर अवॉर्ड लाइव देखने के लिए आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार (OTT platform Disney+Hotstar) का ऐप होना चाहिए। दरअसल, ऑस्कर अवॉर्ड OIT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस (Oscars Awards Streaming on Disney Plus Hotstar) पर भी स्ट्रीम होगा।
यहां देखें: हॉलीवुड से जुड़ी ताजा खबरें
डिज्नी प्लस हॉटस्टार OTT ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी भी दी है। इसमें उन्होंने लिखा, "अपना नाश्ता लें और सितारों से भरे दिन का लुत्फ उठाएं। ऑस्कर 2024, 11 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग।"
यहां देखें 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' का वीडियो:
1) अमेरिकन फिक्शन
2) एनाटॉमी ऑफ ए फॉल
3) बार्बी
4) द होल्डओवर्स
5) किलर्स ऑफ द फ्लावर मून
यह भी पढ़ें: Oscar Award 2024: ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्में देखो और विनर का नाम बताओ, मिलेंगे लाखों रुपये
6) मेस्ट्रो
7) ओपेनहाइमर
8) पास्ट लाइव्स
9) पूअर थिंग्स
10) द जोन ऑफ इंटरेस्ट
Published on:
06 Mar 2024 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
