scriptHome Remedies: बच्चों की हाइट बढ़ाने में काम आएंगे ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर | Home Remedies to increase height of children | Patrika News

Home Remedies: बच्चों की हाइट बढ़ाने में काम आएंगे ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

locationनई दिल्लीPublished: Jun 30, 2022 12:44:12 pm

Submitted by:

Roshni Jaiswal

Home Remedies: आज के समय में ज्यादातर बच्चें कम हाइट के शिकार हो रहे है। इसकी मुख्य वजह पोषण की कमी को माना जाता है। हाइट कम होने की वजह से कई बच्चों का मजाक भी बनाया जाता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Home Remedies: बच्चों की हाइट बढ़ाने में काम आएंगे ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Home Remedies to increase height of children

Home Remedies: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान का बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों के शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नही मिल पाने के कारण उनका शरीर ठीक से ग्रोथ नही कर पाता है, जिसकी वजह बच्चों की हाइट नहीं बढ़ पाती है। क्योंकि कम हाइट का मुख्य वजह पोषण तत्व की कमी को माना जाता है। ऐसे में बच्चों के माता पिता को उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही बच्चों की लाइफस्टाइल में बदलाव लाना भी जरूरी है। क्योंकि कई बार कम हाइट होने के कारण बच्चों का मजाक उड़ाया जाता है, जिसका बुरा असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसे में बच्चों की हाइट बढ़ाने में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
बच्चों की हाइट बढ़ाने के घरेलू उपाय

1. अंडा
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए अंडा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंडा में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें रिबोफ्लेविन के गुण भी पाया जाता है, जो शरीर का विकास करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: क्या आप बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान है, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत निजात
2. दूध
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए दूध बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। जिससे शरीर का विकास होता है। दूध बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
3. फल और सब्जियां
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए फल और सब्जियां बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल और सब्जियां में फाइबर और विटामिंस की मात्रा भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर का विकास करने में मदद करता है। फल और सब्जियां बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: तनाव को दूर करने के लिए अपनी डाइट करें इन फूड्स को शामिल, मूड रहेगा हमेशा बेहतर
4. साबुत अनाज
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए साबुत अनाज बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साबुत अनाज में विटामिंस और मिनरल्स के भरपूर गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद करते हैं। बच्चों के शरीर के विकास के लिए साबुत अनाज बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो