
High Blood Pressure : Say Goodbye to High Blood Pressure with These 4 Foods
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल और डाइट के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है, जानिए कि खाने में कौन सी चीजों को शामिल कर सकते हैं जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में असरदार साबित होगें।
High Blood Pressure:हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी आजकल बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गई है, इस बीमारी को यदि आप कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो खान-पान के ऊपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। हाई बीपी का इलाज यदि सही समय पर न कराया जाए तो दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं वहीं किडनी की सेहत पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जानिए कि हार्ट की सेहत को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो डाइट में कौन-कौन सी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े-Health Tips: लौकी के छिलके को फेंकने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, जानिए क्यों है फायदेमंद
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और आर्जिनिन पाया जाता है, इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, इसलिए आप कद्दू के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पिस्ता
पिस्ता का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, पिस्ता शरीर को हेल्दी बना के रखता है, वहीं इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है, इसमें पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
जामुन
जामुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसमें एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, ये ऑक्सलेट के लेवल को बढ़ाते हैं, वहीं जामुन खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है।
यह भी पढ़े-पानी से एलर्जी: नहाने पर खून बहता है, पानी पीने पर जलता है गला
खट्टे फल का करें सेवन
हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स के लिए खट्टे फल का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती जाती है, खट्टे फल में वहीं विटामिन, खनिज और कई सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखते हैं, इससे ब्लड प्रेशर लेवल भी नियंत्रित रहता है, आप डाइट में केला, सेब, अनार जैसी कई सारी चीजों को शामिल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
6 Oct 2023, 12:10 PM IST
Published on:
6 Oct 2023, 12:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.