नई दिल्ली: अगर आप कोई स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं और बजट न हो पाने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह ख़बरे आपके बड़े काम आएगी। भारत की एक कंपनी ने दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी को सैमी इंफ्रॉर्मेटिक्स नाम की कंपनी ने बनाया है, जिसकी कीमत मात्र 4,999 रुपये है। मतलब आप स्मार्टफोन की कीमत से भी कम में यह टीवी खरीद सकते हैं। इसके ख़ासियत की बात कि जाए तो यह स्क्रीन मिरर और इनबिल्ट वाई-फाई फीचर्स के साथ आता है।