
SAMSUNG SUMMER SALE 2019: 65 फीसदी सस्ता मिल रहा TV, AC और Smartphone
नई दिल्ली: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग आज से Samsung SUMMER SALE 2019 का आगाज कर रही है, जो 16 जून तक चलेगी। इस सेल का आयोजन कंपनी के अधिकारिक साइट https://www.samsung.com/in/offer/online/samsung-fest/ पर किया गया है। इस दौरान सैमसंग अपने अलग-अलग प्रॉडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है।
अगर ऑफर की बात करें तो इस सेल के दौरान आप Mobikwik से पेमेंट करते हैं तो आपको 10% सुपरकैश मिलेगा। इसके अलावा MakeMyTrip ( मेक माय ट्रिप ) का 12,000 रुपये के कॉम्पिलिमेंट्री वाउचर भी मिलेंगे। सैमसंग समर सेल के दौरान टीवी खरीदने पर आपको 45 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा SAMSUNG M सीरीज के स्मार्टफोन पर भी एक्सक्लूसिव ऑफर मिल रहा है।
इस सेल में Samsung Galaxy M30 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,990 रुपये है और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये रखी गयी है। इसमें 6.4 इंच फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले है और इसमें Exynos 7904 octa-core SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक में 13 मेगापिक्सल और 5-5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है।
अगर टीवी खरदीना चाहते है तो इस सेल के दौरान आपको 45 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। वहीं एयर कंडीशनर पर 25 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी एसेसरीज पर 65% तक का ऑफ दे रही है। स्मार्टवॉच पर 35 फीसदी और रेफ्रीजरेटर पर 30% तक का ऑफ कंपनी दे रही है। इसी तरह JBL/HARMAN प्रॉडक्ट्स पर 65 फीसदी और वॉशिंग मशीन पर 25 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
Published on:
10 Jun 2019, 11:22 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.