24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: आज आधुनिक जीवन शैली से दूर रहें इस अंक के लोग

Aaj Ka Ank Jyotish: आज आधुनिक जीवन शैली से दूर रहें इस अंक के लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 21 Oct 2019, 6:30 AM IST

ank jyotish

अंकज्योतिष 04 जून 2019: आज का दिन इन अंकों के जातकों के लिए रहेगा सर्वोत्तम

अंक 01: मित्रों के मध्य चल रही किसी भी बातचीत को हल्के से लेते हुए प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं। तकरीबन सभी कार्यों में बेबाक राय व साफगोई से स्व परिश्रम में बढ़ोतरी करनी होगी। अनुकूलता के लिए एक जायफल अपने पास में रखें।


अंक 02: धर्म व कर्म में पूर्ण विश्वास रख अपने कार्यों को अंजाम दें। व्यर्थ के अंधविश्वास में फंसने से बचें। पारिवारिक समस्या सुलझाने में आपकी सार्थक पहल की चारो ओर प्रशंसा होगी। अनुकूलता के लिए मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।


अंक 03: युवाओं को करियर में मिले अच्छे प्रस्तावों को अमल में लाने के लिए कठोर परिश्रम से गुजरना होगा। नौकरी में अपने से वरिष्ठ कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अनुकूलता के लिए चंदन का तीलक लगाकर घर से निकलें।


अंक 04: भूमि-भवन से संबंधित पहले से चल रहे कामकाज में ठहराव आने से नये काम को शुरू करने के पहले गंभीरता से विचार करना होगा। दिमागी संतुलन को बनाए रखना होगा। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल शिव-पार्वती के दर्शन करें।


अंक 05: नये संबंध व्यावसायिक दृष्टि से भुनाने के लिए कुछ दिनों से चल रहे अथक प्रयास में कामयाबी मिलने में समय लग सकता है। कामकाज में मन स्थिर करने का प्रयत्न करें। अनुकूलता के लिए आधुनिक जीवनशैली से यथासंभव दूर रहें।


अंक 06: नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यों में परिवर्तन करने से पहले दूसरी जगह काम को सुनिश्चित करना होगा। नई योजनाओं में मंजिल तक पहुंचाने में अनजानी मदद मिलेगी। अनुकूलता के लिए प्रत्येक कार्य सलाह लेकर ही करें।


अंक 07: लोगों के मन में सामाजिक छवि बरकरार रखने के लिए अधिक समय देना होगा, जिससे महत्वपूर्ण काम समय पर नहीं हो सकेंगे। बुजुर्गों की सेहत की अनदेखी महंगी पड़ेगी। अनुकूलता के लिए नीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 08: कार्यस्थल के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के कारण होने वाले नुकसान के बावजूद सहज रहना होगा। तेजी मंदी के कारोबार में सलाह लिये बिना किया गया निवेश निराश कर सकता है। अनुकूलता के लिए गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।


अंक 09: कारोबार के लाभ से पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में नाकाम हो जाने के कारण पूंजी में से पैसा निकालना पड़ सकता है। किसी अनुभवी की सलाह लेकर कार्य करें। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में मिश्रित रंग के पुष्प चढ़ाएं।