24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें अंकानुसार कैसा रहने वाला आपका आज का दिन सोमवार

जानें अंकानुसार कैसा रहने वाला आपका आज का दिन सोमवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 10 Feb 2020, 6:30 AM IST

ank jyotish

अंकज्योतिष 14 जून 2019: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत से परिवर्तन लेकर आएगा

अंक 01: संयमित वाणी से परिवार में आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मेहनतकश व्यक्ति को लापरवाही से चोट लग सकती है। अनुकूलता के लिए मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।


अंक 02: कला के क्षेत्र में अत्याधिक मेहनत की आवश्यकता है वरना परिणामों के प्रति आशंका बनी रह सकती है। बच्चों के प्रति अविवेकपूर्ण निर्णयों के कारण समस्याएं बनी रहेगी। अनुकूलता के लिए सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।


अंक 03: पूरे समय मानसिक चिंता व तनाव के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जनकल्याण की भावना से किये गये कार्यों से सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।


अंक 04: आपके लचीले व्यवहार के कारण पैतृक संपत्ति के काम में मेहनत करनी पड़ सकती है। आकस्मिक लाभ देने वाले कार्यों में किये गए निवेश के परिणाम संतोषजनक रहेंगे। अनुकूलता के लिए गं गणेशाय नमः मंत्र का जप करें।


अंक 05: अध्ययनरत छात्रों को मानसिक संतुष्टि नहीं मिलेगी। फिजुलखर्ची की आदत को कम करने का प्रयास करें। तेजी मंदी के कार्यों में किये गए निवेश से सफलता मिलेगी। अनुकूलता के लिए नीले रंग के उपयोग से बचकर रहें।


अंक 06: पूरे समय अपने कर्मक्षेत्र के प्रति मन में उत्साह व जोश बना रहेगा। अत्याधिक व्यसनों के कारण समाज में नीचा देखना पड़ सकता है। दाम्पत्य में व्यर्थ के शक से बचकर रहें। अनुकूलता के लिए स्वच्छ जल का अपव्यय करने से बचें।


अंक 07: महत्वकांक्षाओं की अधिकता से अर्थ का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर व्यर्थ का बहस न करें। प्रत्येक कार्यों के प्रति मन में आलस्य बना रहेगा। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व स्नान-ध्यान करें।


अंक 08: किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभावित है। पुरूषार्थ की कमी से आर्थिक नुकसान हो सकता है। वैचारिक बदलाव के कारण धर्म के प्रति अविश्वास की भावना पैदा होगी। अनुकूलता के लिए हनुमान मंदिर में चने चिरोंजी का भोग लगाएं।


अंक 09: परिवार के साथ आपकी यात्रा टल सकती है। समाज के प्रति आपके दृष्टिकोण का प्रतिकुल असर पड़ेगा। शीत प्रकृति वाले व्यक्ति खाने-पीने में रूचि व स्वाद को न देखें। अनुकूलता के लिए 11 निंबुओं की माला देवी मंदिर में चढ़ाएं।