5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 01 मार्च 2019: नए कारोबार की पूरी जानकारी लेकर निवेश करें, बड़ा लाभ मिलेगा

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal

आज का राशिफल 01 मार्च 2019: नए कारोबार की पूरी जानकारी लेकर निवेश करें, बड़ा लाभ मिलेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेषः परिवारिक कार्यो में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोले।

वृषभः आप जो सोचते हे वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बड़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुनः अपनी चिंता के कारण आप दुसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

कर्कः दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवन साथी के साथ मतभेद सम्भव हैं। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंहः अपनी संगत बदले आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

कन्या: दिन की शुरुवात में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुलाः संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

व्रस्चिकः जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

धनुः संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकरः दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुम्भः कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते है। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें। काम बनेगे।

मीनः व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।