scriptआज का राशिफल 14 मार्च 2019: इस स्थान पर लगा दें पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, फिर देखें चमत्कार | aaj ka rashifal 14 March 2019 rashi aaj ka vrashchik rashi rashifal | Patrika News

आज का राशिफल 14 मार्च 2019: इस स्थान पर लगा दें पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर, फिर देखें चमत्कार

locationभोपालPublished: Mar 14, 2019 10:53:05 am

Submitted by:

Faiz

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास के अनुसार, मेष राशि के जातकों को अपनी मां के स्वास्थ की चिंता रहेगी। उन्हें किसी के बेहकावे में आने से बचना होगा, खुद इस बात का निर्णय लेना ज़रूरी होगा कि, क्या सही है और क्या गलत। वृषभ राशि के जातकों की शारिरिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। संभव है कि, दवाएं भी असर ना करेंं, उनके लिए बेहतर होगा कि, वह अपना चिकित्सक ही बदल दें। मिथुन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ में परिवर्तन लाना बेहद ज़रूरी है, क्रोध की अधिकता से रिश्तों में खटास आ सकती है। समय का मुल्य समझना उनके लिए लाभकारी होगा। कर्क राशि के लोगों को अपने जीवन में लोगों को प्रवेश देना ज़रूरी है, जीवन शेली में खास परिवर्तन आने के योग हैं। सिंह राशि के जातकों की चतुर्ता ही उनका बड़ा हथियार होगी, वह समय रहते अपने अटके कार्य करा लेंगे। कन्या राशि के लोगों की कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

राशिफल दिनांक 14 मार्च: यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से…।

1. मेष राश‍िफल/Aries Horoscope Today: जो लोग दुसरे के लिए मांगते हे उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

2. वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वही आप से मूंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं।

3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today: अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

4. कर्क राश‍िफल/Cancer Horoscope Today: किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। निजी जीवन में दुसरो को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शेली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

5. सिंह राश‍िफल/Leo Horoscope Today: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

6. कन्या राश‍िफल/Virgo Horoscope Today: आपकी कार्य शमता में वृद्धि होगी। जीवन शेली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

7. तुला राश‍िफल/Libra Horoscope Today: अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

8. वृश्चिक राश‍िफल/Scorpio Horoscope Today: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगो का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। कारोबारी स्थान के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं चमत्कारिक लाभ होगा।

9. धनु राश‍िफल/Sagittarius Horoscope Today: व्ययस्ता के कारण सेहत को नजरअंदाज़ ना करें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें औए आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

10. मकर राश‍िफल/Capricorn Horoscope Today: सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्य्क किसी को परेशान करना अच्छी बात नही है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्को से रुके कार्य पुरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

11. कुंभ राश‍िफल/Aquarius Horoscope Today: जल्दबाजी में किए गए कार्य से फ़सलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ मव सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

12. मीन राश‍िफल/Pisces Horoscope Today: समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पुरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदयाक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो