14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल 15 जनवरी 2026: गुरुवार को इन 5 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल 15 जनवरी 2026 : आज माघ मास का 12वां दिन है। आज गुरूवार का दिन है। भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। आज कृष्ण कूर्म द्वादशी है। भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास के दैनिक राशिफल का संकेत है कि गुरुवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है।

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 15 January 2026

Aaj Ka Rashifal :15 जनवरी को किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कोई परिजन लंबे समय बाद मिलने आ सकते हैं। आप घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन करना आपको नुकसान देगा। आज का राशिफल 15 जनवरी में बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी योजना में थोड़ा सोच समझकर ही धन लगाएं। आपको अपने मन में किसी बात को लेकर संशय नहीं रखना है। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप लापरवाही ना दिखाएं।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल 15 जनवरी आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। आपको अपने अनुभवों से एक अच्छा लाभ मिलेगा और आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें विरोधी भी अधिक रहेंगे। आप किसी को नीचा दिखाने की कोशिश ना करें और अपने धन को सही योजना में लगाएं, नहीं तो डूब सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील आपको नुकसान देगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। दोस्तों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आप किसी लक्ष्य को पकड़कर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उनके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आज 15 जनवरी में वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी सरकारी मामले में किसी अच्छे वकील से परामर्श लेना होगा।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल 15 जनवरी का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा। कामकाज में आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। आप छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध करेंगे, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसको उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसको लेकर लापरवाही करना नुकसान देगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। आपको किसी गलत फैसले से नुकसान हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी न दिखाएं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप अपने माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनकी कोई पुरानी समस्या होने से भागदौड़ अधिक रहेगी और आपका खर्चा भी अच्छा खासा होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आप समस्याओं के आने से परेशान रहेंगे। आपको कुछ नया सीखने को मौका मिलेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। संतान आपसे किसी वाहन की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपकी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।

तुला आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। आपको किसी काम को लेकर कोई जोखिम लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से वाद विवाद में ना पड़ें। आपको बैंकिंग क्षेत्र में भी किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। आप अपनी क्रिएटिविटी से आज लोगों को हैरान करेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां आप समय से पूरा करें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों की व्यस्तता रहने से आपका मन परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से कोई भी अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा, नहीं तो आपकी बात बुरी लग सकती है। आपको अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी सदस्य से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज आपको धन से संबंधित मामलों में ध्यान देना होगा। आप अपनी जरूरत के कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें और किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेना आपके लिए पछतावा लेकर आएगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान दें और किसी नए काम में हाथ थोड़ा सोच समझ कर बढ़ाएं। आपको अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां देनी होगी, तभी वह आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन लेने से बचना होगा। आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिले, तो आप उसे तुरंत पकड़ें और आप अपने भोजन में अत्यधिक चीजों से परहेज रखें, नहीं तो आपको धन से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको पूरे जोर से कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यातीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में समस्या खड़ी हो सकती है।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का दिन आपके लिए भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जो आपके लिए बाद में समस्या बन सकती है। किसी वाद-विवाद की स्थिति में आप चुप रहें। कारोबार में आपको कोई बहलाने फुसलाना की कोशिश कर सकता है। आप जीवनसाथी के कहने में आकर किसी योजना में धन लगाने से बचें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।