scriptआज का राशिफल 18 मार्च 2019: साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी, शुभ समाचार भी मिलेंगे | aaj ka rashifal 18 March 2019 rashi aaj ka kumbh rashi rashifal | Patrika News
राशिफल

आज का राशिफल 18 मार्च 2019: साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी, शुभ समाचार भी मिलेंगे

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

भोपालMar 17, 2019 / 06:21 pm

Faiz

aaj ka rashifal

आज का राशिफल 18 मार्च 2019: साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी, शुभ समाचार भी मिलेंगे

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास के अनुसार, आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं है, इन्हें सतर्क रहने की ज़रूरत है। ये अगर समय का सदुप्योग कर लेते हैं, तो इन्हे सफलता अवश्य मिलेगी। इसके अलावा वृषभ राश‍ि के जातकों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। कोई नया काम शुरु करने में अड़चने आ सकती हैं। मिथुन राश‍ि के जातकों को समय का सदुप्योग करना बेहद ज़रूरी है। ये लोग अपने करीबी या दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु कर सकते हैं। कर्क राश‍ि के जातकों को कारोबार में सफलता दिलाने का दिन है, यहां इन्हें सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। वृश्चिक राश‍ि के जातकों पर काम की जिम्मेदारियां बहुत हैं। इन्हें अच्छे से कार्यनीति बनाना बेहद ज़रूरी है।

राशिफल दिनांक 18 मार्च: यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से…।

1. मेष राश‍िफल/Aries Horoscope Today: कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

2. वृषभ राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today: समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

4. कर्क राश‍िफल/Cancer Horoscope Today: अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

5. सिंह राश‍िफल/Leo Horoscope Today: दिन की शुरुवात व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

6. कन्या राश‍िफल/Virgo Horoscope Today: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।

7. तुला राश‍िफल/Libra Horoscope Today: कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हे। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

8. वृश्चिक राश‍िफल/Scorpio Horoscope Today: काम बहूत है आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

9. धनु राश‍िफल/Sagittarius Horoscope Today: स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

10. मकर राश‍िफल/Capricorn Horoscope Today: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

11. कुंभ राश‍िफल/Aquarius Horoscope Today: साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

12. मीन राश‍िफल/Pisces Horoscope Today: समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल 18 मार्च 2019: साझेदारी में किए गए कारोबार में तरक्की होगी, शुभ समाचार भी मिलेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो