
Aaj Ka Rashifal 20 December 2024: आज का राशिफल 20 दिसंबर शुक्रवार को जानें क्या किस्मत देगी साथ
Aaj Ka Rashifal 20 December 2024: दैनिक राशिफल 20 दिसंबर का संकेत है कि शुक्रवार को मेष वृषभ सिंह समेत 5 राशियों को धन लाभ होगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे (luck in today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि शुक्रवार के अनुसार 20 दिसंबर को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी, दोस्तों की मदद से कार्य पूरे होंगे। नए संपर्क बनेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि शुक्रवार के अनुसार 20 दिसंबर को जीवन में मिले अनुभव काम आएंगे, पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपके द्वारा किए आर्थिक निवेश लाभकारी रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
आज का राशिफल मिथुन राशि शुक्रवार के अनुसार 20 दिसंबर को दिन शुभ है, जीवन में आए बदलाव को स्वीकार करें, जो समय बीता है, बहुत कुछ सिखा कर गया होगा। इसलिए शुक्रवार को अपने रहन सहन को बदलें और समय पर ईमानदारी से कार्य करें, बाकी सब ऊपर वाले पर छोड़ दें, सफलता निश्चित मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 20 दिसंबर के अनुसार शुक्रवार को आप अपनी आमदनी को बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जीवन साथी से सामंजस्य स्थापित होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक चर्चा सफल होगी।
आज का राशिफल सिंह राशि 20 दिसंबर के अनुसार सिंह राशि वाले शुक्रवार को अपने व्यवहार से सभी को अपना बना लेंगे, दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल रहेगा। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा, यात्रा सुखद रहेगी।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 20 दिसंबर को अपने आपको समय दें, कार्य की व्यस्तता के कारण निजी जीवन प्रभावित होगा। स्वस्थ जीवन मनुष्य के लिए सबसे बड़ा उपहार है, इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार 20 दिसंबर का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृत्ति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रूझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 20 दिसंबर के अनुसार शुक्रवार को निजी जीवन में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनेगी, पारिवारिक नए दायित्व मिल सकते हैं। माता पिता की सेवा करें, यही सच्ची पूजा है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
शुक्रवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 20 दिसंबर को समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें, अपने आलसी व्यवहार को नियंत्रित करें वर्ना बड़ा नुकसान हो सकता है। दोस्तों के कारण विवाद बढ़ सकते हैं, आध्यात्मिक उन्नति होगी।
शुक्रवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 20 दिसंबर को कार्य की अधिकता से निजी जीवन प्रभावित होगा, पिता का साथ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसका ध्यान रखें, पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, अपने क्रोध और भावनाओं को नियंत्रित रखें।
कुंभ राशिफल 20 दिसंबर के अनुसार शुक्रवार को किसी की सुनी सुनाई बात पर विश्वास करने से बचना होगा, आज स्वविवेक से काम करें। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं, व्यापार में नए अनुबंध होने से आत्मबल बढ़ेगा।
मीन राशिफल शुक्रवार के अनुसार आपके व्यवहार से लोग नाराज रहेंगे, कार्यस्थल पर लोग आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे, दोस्तों की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
Updated on:
19 Dec 2024 06:36 pm
Published on:
19 Dec 2024 06:34 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
