
Aaj Ka Rashifal 20 October: आज का राशिफल 20 अक्टूबर
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार कार्य के प्रति आपकी रूचि न होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा, व्यापार विस्तार के लिए किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। सहकर्मियों से तालमेल स्थापित होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार पारिवारिक समस्या के कारण मानसिक तनाव रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। घर की साज-सज्जा पर खर्च होगा। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे, निजी जीवन में चल रही आर्थिक समस्या का समाधान होगा। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी, रूका हुआ धन मिलने से कार्य सहज पूरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि रविवार के अनुसार आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, किसी अच्छे ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयास सफल रहेंगे, पारिवारिक खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 20 अक्टूबर को व्यापारिक कार्य प्रणाली में बदलाव के योग हैं, क्रोध की अधिकता के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, संतान के किए कार्यों से दुखी रहेंगे, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
आज का राशिफल कन्या राशि के अनुसार 20 अक्टूबर को पूर्व में किए गए व्यावसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे, कारोबार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगम होगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल तुला राशि के अनुसार पारिवारिक समस्या का समाधान किसी सद्पुरुष के मार्गदर्शन से होगा। बहनों के साथ मनमुटाव संभव है, पेट से संबंधित पीड़ा से ग्रसित रहेंगे, खर्चों की अधिकता से बजट गड़बड़ा सकता है।
रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 20 अक्टूबर के अनुसार लोगों के लिए आप जितना भी करें, वह कम है। काम करने के बाद भी निंदा आप ही की होगी धैर्य रखें, अपने समय का इंतजार करें। करवा चौथ के दिन आर्थिक लाभ संभव है, प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।
आज का राशिफल धनु राशि रविवार के अनुसार दूसरों के पारिवारिक विवादों में दखल देने से बचें, अपने काम पर ध्यान दें। आपसी संबंधों में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे, पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेना होगा।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल मकर राशि के अनुसार मित्रों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा, मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। आध्यात्मिक उन्नति के योग हैं, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में कोई विवाद उभर सकता है।
दैनिक राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 20 अक्टूबर को व्यापारिक सफलता के लिए मेहनत अधिक होगी, मित्रों के सहयोग से रूके कार्य पूरे होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, करवा चौथ के दिन जीवनसाथी का सहयोग मिलने से निजी जीवन सुगम होगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल मीन राशि के अनुसार व्यवसाय में नया अनुबंध लाभकारी साबित होगा, नई तकनीक का प्रयोग व्यावसायिक उन्नति प्रदान करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है स्वास्थ्य लाभ संभव है।
Updated on:
20 Oct 2024 10:32 am
Published on:
19 Oct 2024 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
