
राशिफल 9 सितंबर 2022: वृश्चिक समेत धन के मामले में आज लकी रहेंगी ये राशियां, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
Rashifal 9 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...
मेष राशि: व्यवसाय के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा खास नहीं होने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा। जो लोग सिंगल में उन्हें सच्चा प्यार मिल सकता है।
वृष राशि: मुश्किल समय में लोगों का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। व्यवसाय में साझेदारी से बचें। अपने क्रोध पर काबू रखें।
मिथुन राशि: सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी में आपकी योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
कर्क राशि: जीवनसाथी के साथ प्रेम भरे पल बिताएंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भावनाओं पर काबू रखें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
सिंह राशि: वाणी पर संयम और क्रोध पर काबू रखें। दफ्तर में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि: आज कन्या राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपनी बुद्धि से कार्यों को निपटाएं। निजी संबंधों में प्रेम बरकरार रहेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
तुला राशि: तुला राशि के लोग आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कला और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि: आज धन लाभ होने की संभावना है। घर परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशियां आएंगी। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
धनु राशि: आज के दिन धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। धैर्यवान बने रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आज कोई भी नया कार्य शुरू न करें।
मकर राशि: मां का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने आसपास के लोगों से तालमेल बनाकर चलें। तनाव कम होगा। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
कुंभ राशि: सेहत में सुधार हो सकता है। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। दफ्तर में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय में मित्रों का साथ मिलेगा।
मीन राशि: ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। ध्यान और योग से अपने क्रोध को शांत करने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पशु-पक्षी भी सिखाते हैं जीवन जीने के गुण, जानिए इस पर आचार्य चाणक्य के विचार
Updated on:
08 Sept 2022 05:24 pm
Published on:
08 Sept 2022 05:24 pm
