27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल : गुरुवार के दिन ग्रहों की चाल कैसे ला रही है आपके जीवन में परिवर्तन, जानें यहां

आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि...

3 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 17 september2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 17 september2020

आज साल 2020 के सितंबर का 17वां दिन यानि 17 सितंबर 2020 को बृहस्पतिवार thursday का दिन है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी माना जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष में बृहस्पति को विद्या का कारक माना जाता है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री विष्णु हैं। वहीं इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 17 September 2020...
आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि ( 04:29 PM तक फिर प्रतिपदा ) व दिन गुरुवार ( 17 September 2020, thursday ) का है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ( 12:21 PM तक फिर उत्तराफाल्गुनी ) रहेगा। आज सर्वपितृ अमावस्या भी है।

17 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:28 AM से 12:17 PM
: अमृतकाल : 12:39 AM सितंबर,18 से 02:03 AM सितंबर 18
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -

17 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 14:43:32 से 15:32:31 तक
: राहुकाल - 13:23:57 से 14:55:47 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 17 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

MUST READ : सर्वपितृ अमावस्या- क्या आपके परिवार में भी हैं कोई अज्ञात पितर, जिनकी मृत्यु के संबंध में नहीं है जानकारी तो ऐसे करें उनका श्राद्ध और पाएं आशीर्वाद

आज का राशिफल : Today Rashifal - 17 September 2020, thursday...

1. मेष राशि :-

आकस्मिक लाभ की संभावना के बीच राजकार्य में अवरोध आएंगे, लेकिन आप अपने विवेक से इन अवरोधों को हटाने में सफल होंगे। हां, कुछ पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। वहीं संतान के भविष्य के प्रति भी आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे।

2. वृषभ राशि :-

कई दिनों से मकान की सोच रहे हैं, तो आज आप का यह सपना पूरा हो सकता है। ध्यान रहे झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं साथ ही आज सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल भी उठा सकते हैं।

3. मिथुन राशि :-

नए वस्त्रों की प्राप्ति की संभावना के बीच अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

4. कर्क राशि :-

दिन ठीक नहीं है, जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। इसके अलावा समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभरने की संभावना के बीच दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

5. सिंह राशि :-

अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करे। चमत्कारी लाभ होगा। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति की संभावना।

6. कन्या राशि :-

आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते है। ध्यान रहे, कई बार आप जब किसी का भला करने जाते हैं तो स्थिति विपरीत हो जाती है, अत: सतर्कता से काम करें।

7. तुला राशि :-

आज कार्यों में रुकावट आ सकती है। वहीं कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होने की संभावना है, संतान के विवाह प्रस्ताव भी आज आ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :-

भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा। लेकिन, व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत पड़ सकती है।

9. धनु राशि :-

आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है, ध्यान रहे जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।

10. मकर राशि :-

आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले लेने की संभावना के बीच आज पैसो का लेन देन सावधानी से करें। जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। लेकिन, यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होंगे।

11. कुंभ राशि :-

आज शासन प्रशासन की अडचनें आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, बल्कि सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार की संभावना के बीच वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि :-

आज कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहे। स्वयं को अकेला महसूस करने के साथ ही बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे।