11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल : कर्क, कन्या, तुला व कुंभ के लिए आज का दिन उत्तम, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Oct 2020, 5:46 PM IST

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 25 October2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 25 October2020

आज साल 2020 की तारीख 25 अक्टूबर को रविवार sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में यह आत्मा का कारक माना जाता है, सूर्य के संबंध में माना जाता है कि ये हमारे मान सम्मान व अपमान का कारक होता है। इनका रंग केसरिया व रत्न ही माणिक्य होता है। इस दिन की कारक देव स्वयं सूर्य नारायण जी माने जाते हैं।

आज का विशेष : Today's Special 25 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि ( 07:41 AM तक फिर दशमी) व दिन रविवार ( 25 October 2020, sunday ) का है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र ( 04:23 AM, अक्टूबर 26 तक ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 का पांचवा दिन है।

25 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 05:14 PM से 06:57 PM तक
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -

25 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 09:48:33 से 10:33:53 तक
: राहुकाल - 15:56:52 से 17:21:51 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 25 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 25 October 2020, sunday...

1. मेष राशि -
क्रोध की अधिकता रहेगी। समय पर सम्भल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

2. वृषभ राशि -
अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे।

3. मिथुन राशि -
आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं, तो आज खुश खबरी मिलने का दिन है।

4. कर्क राशि -
आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारें में चर्चा होगी ।

5. सिंह राशि -
अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।

6. कन्या राशि -
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

7. तुला राशि -
नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

8. वृश्चिक राशि -
घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा।

9. धनु राशि -
व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

10. मकर राशि -
अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना के चलते आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

11. कुम्भ राशि -
दिन अच्छा हैं। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

12. मीन राशि -
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।