5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंकज्योतिष 01 मार्च 2019: अंक 04 वाले जातकों को परिवार मे सुख शांति बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा

अंकज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 min read
Google source verification
ank jyotish

अंकज्योतिष 01 मार्च 2019: अंक 04 वाले जातकों को परिवार मे सुख शांति बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- बुजुर्गो के सेहत मे आई प्रतिकूलता चुनौती भरी होगी अतः इसे हल्के में न लेकर मजबूती से सामना करें। विद्यार्थियो में खोए आत्मविष्वास के पुनः आने से राहत महसूस करेंगे।
अनुकूलता के लिए- गुलाबी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 02- बच्चों की आत्मनिर्भरता अपने मन को काफी सुकून व राहत देने वाली साबित होगी। सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याए कार्यक्षमता को बहुत ज्यादा प्रभावित करेंगी।
अनुकूलता के लिए- दिन के प्रथम भाग मे रूपयों के लेनदेन से बचें।

अंक 03- शेखी बघारने की आदत के कारण बिना सोचे समझे कठिन कार्यो को हाथ में लेने से परेशानी मे आ जाएंगे। घर परिवार के प्रति जवाबदेही को समझते हुए कार्य करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- सहमति बनाकर कार्य करने की कोशिश करें।

अंक 04- परिवार मे सुख शांति को बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष व त्याग की भावना को अपनाना होगा। खराब स्वास्थ्य मे सुधार लाने के लिए योग का सहारा लेना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर मे श्रंगार सामग्री चढ़ाए।

अंक 05- कार्यस्थल पर नई योजना को पूरा करने के लिए सहकर्मियों के साथ भागीरथी प्रयास करने होंगे। मंदी के दौर मे जीविकोपार्जन के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- भोजन में मीठे का सेवन जरूर करें।

अंक 06- गलत मद में हुआ खर्च पुरे समय परेशान करेगा। नौकरों से एक निष्चित दायरे मे रहकर संबंध बनाकर चले, अन्यथा वे भलमन साहत का अनुचित लाभ लेने की कोशिश करेंगे।
अनुकूलता के लिए- पवित्र जल से शिवजी का अभिषेक करें।

अंक 07- परोपकार के कार्यो को बिना किसी लालच के करना होगा। मौज-मस्ती में तन व धन दोनो ओर से खूब खर्च होगा। बुजुर्गो की सेहत की अनदेखी न करें तो ठीक रहेगा।
अनुकूलता के लिए- गायत्री मंत्र का विधिवत जप करें।

अंक 08- आम बोलचाल की भाषा में नियंत्रण, रिश्तेदारी में चल रहे मनमुटाव को काफी कुछ कम कर सकता है। गहरे संबंध के बावजुद लेनदेन मे व्यवहारिकता निभाने का प्रयत्न करें।
अनुकूलता के लिए- उपहार स्वरूप पसंद की वस्तु वितरित करें।

अंक 09- युवाओं को नैतिक पतन के कारण होने वाली हानि से खुद को बचाए रखना होगा। मन में उठ रही जिज्ञासा व लगन किसी नए काम को करने के लिए प्रेरित करेगी।
अनुकूलता के लिए- एक जायफल अपने पास रखें।