
अंकज्योतिष 15 मार्च 2019: पीपल वृक्ष की जड़ में चढ़ा दे थोड़ा सा जल, ये होंगे चमत्कार
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- निराशा की स्थिति में धनार्जन के लिए गलत रास्तों को अपनाने की चेष्टा न करें तो बेहतर रहेगा। पिता के द्वारा मिले सद्गुणों के परिणाम देखने को मिल सकते है।
अनुकूलता के लिए- एक जायफल अपने पास में रखें।
अंक 02- अविवेकपूर्ण ढंग से लिए गए निर्णय परिणामों को अपनी सोच के विपरित कर सकते है। उच्च शिक्षित नौजवानों के लिए दिन पूर्व प्रयत्नो के बेहतर परिणाम लेकर आएगा।
अनुकूलता के लिए- मौन रहकर भोजन ग्रहण करें।
अंक 03- बुद्धि के अनियंत्रित होने का असर कार्यालय के चल रहे मुकदमो पर भी पड़ सकता है। शेयर बाजार में कुछ दिनो पहले किया गया निवेश इस सप्ताह फायदा दिला सकता है।
अनुकूलता के लिए- गायत्री देवी के बीज मंत्र का जप करें।
अंक 04- धार्मिक सत्संगो का प्रभाव कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखेगा व इसके संतोषजनक परिणाम भी सामने आएंगे। पत्नी का सहयोग आगे बढ़ने में बेहद सहायक सिद्ध होगा।
अनुकूलता के लिए- देवस्थल में पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।
अंक 05- गलत जगह फंसे ऋण को निकालने के लिए अत्यधिक आतुरता से नुकसान हो सकता है। गुणदोष की चिंता करते हुए समय के साथ चलना बड़ा मुश्किल भरा साबित होगा।
अनुकूलता के लिए- पीपल के वृक्ष की जड़ में थोड़ा सा जल चढ़ाए।
अंक 06- जीवन में मिले अच्छे समय को पूर्णतः धार्मिक कार्यो में न लगाते हुए लाभार्जन की स्थिति में बदलने की कोशिष करें। मित्रो से मिला सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा।
अनुकूलता के लिए- गुड़ धनिये का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 07- बुजुर्गो के खराब समय में की गई सेवा के परिणाम नौकरी में तरक्की के रूप में देखने को मिलेंगे। किसी नई योजना को पुरा करने में जीवनसाथी से भरपुर सहयोग प्राप्त होगा।
अनुकूलता के लिए- पैसो के दुरूपयोग से बचकर रहें।
अंक 08- पहले किये गए निवेश से अचानक मिला पैसा घर के अत्याधुनिक साजो सामान में खर्च होगा। संयुक्त कारोबार करने की दिशा में उठे कदम तरक्की की ओर ले जाएंगे।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण मंदिर में मीठे भात का भोग लगाएं।
अंक 09- अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बात की अवहेलना करना पदावनती की ओर ले जा सकता है। अत्यधिक अभिमान की प्रवत्ति आगे बढ़ने के रास्तों पर तेजी से रोक लगा देगी।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग के अनाज का दान करें।
Updated on:
14 Mar 2019 04:14 pm
Published on:
14 Mar 2019 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
