16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ank Jyotish 2 October 2022: आपके जीवन में क्या नयापन लाएगा रविवार का दिन

Ank Jyotish Rashifal 2 October 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। आइए जानते हैं रविवार को किन मूलांक वालों को मिलेगा शुभ समाचार...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 1 Oct 2022, 4:36 PM IST

aaj ka ank rashifal, ank jyotish 2 october 2022, numerology horoscope, today numerology predictions, अंक ज्योतिष, अंक राशिफल, आज का राशिफल,

Ank Jyotish 2 October 2022: आपके जीवन में क्या नयापन लाएगा रविवार का दिन

Numerology Prediction for 2 October 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति, कारोबार और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा…

मूलांक 1- आज के दिन नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जरूरी मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। मौसम परिवर्तन से सेहत पर असर पड़ सकता है।

मूलांक 2- व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कोई भी नया काम करने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य ले लें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। आज का दिन सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। सकारात्मक विचार आएंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे।

मूलांक 4- नई योजनाओं पर अभी काम करना सही नहीं होगा। व्यापारिक प्रयास असफल हो सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार न दें। पुराने दोस्तों से आज मिलना हो सकता है।

मूलांक 5- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। कार्य क्षमता बढ़ेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

मूलांक 6- आज के दिन आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मूलांक 7- व्यापार के काम से जुड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। शत्रुओं से सतर्क रहें। आज का दिन मिलजुला रहेगा।

मूलांक 8- उत्साहित रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। मन में नवीन विचारों का आगमन होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी।

मूलांक 9- सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। मन में अहम ना आने दें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कई उपलब्धियां मिलेंगी।

यह भी पढ़ें - Horoscope Today 2 October: इन 6 राशि वालों के लिए बड़ा खास होगा रविवार का दिन