
अंकज्योतिष 24 मार्च 2019: अंक 05 वाले जातकों की खुलने वाली हैं किस्मत, ईश्वर पर विश्वास रखें
दिनांक 24 मार्च -(अंकज्योतिष)
अंक 01 - अति आत्मविश्वास मे रहकर कानुनी प्रकरणों को आगे बढ़ाने के प्रयास से नुकसान संभव है । बाहर खाने-पीने के बजाए घर पर बने भोजन को महत्व देने की जरूरत है ।
अनुकूलता के लिए - कन्याओं को यथासंभव वस्त्र वितरित करे ।
अंक 02 - शीत प्रकृति वाले व्यक्तियों को मौसम की मार से बचकर रहना होगा । शुभ प्रसंग में आनेजाने में अत्यधिक समय व्यतित होगा । अधिनस्थ के भरोसे कार्य में नुकसान संभव है ।
अनुकूलता के लिए - धार्मिक पुस्तक का दान करे ।
अंक 03 - आज से व्यापार में छाई मंदी में कमी आने की संभावना है । वाणी संयम न होने से प्रियजनों के साथ संबंधों को बरकरार नही रख पाएगें । आज से स्वास्थ्य ठीक रहने लगेगा ।
अनुकूलता के लिए - निषक्तजन को गर्म दुध वितरित करे ।
अंक 04 - अत्यधिक व्यसनों के कारण समय को साधने में कठिनाई महसुस होगी । कामकाज के सिलसिले में लघु यात्रा के योग बनते है । धर्म के बनाए रिस्तों में प्रगाढ़ता आएगी ।
अनुकूलता के लिए - खाने में स्वेत पदार्थो से बचकर रहे ।
अंक 05 - मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज पर भी ध्यान देने की जरूरत है । आर्थिक मंदी से होने वाले नुकसान के बावजुद भी अपना कामकाज अप्रभावित रहेगा ।
अनुकूलता के लिए - देव स्थान मे गुड़ व मीठी रोटी चढ़ाए ।
अंक 06 - युवाओं को भविष्य के प्रति सोच में नये तरीके अपनाने व उसे क्रियान्वित करने के प्रति गंभीरता से विचार करना होगा । मशीनरी, वाहन आदि से संबंधी कामकाज प्रभावित होगा ।
अनुकूलता के लिए - हनुमान मंदिर मे ध्वजा चढ़ाए ।
अंक 07 - त्वरित सौदा के निपटारे में जल्दबाजी न दिखाए । स्वनिर्णय में दूसरो की दखलअंदाजी के दुखद परिणाम आएगें । अच्छी संगत व संपर्क का असर कार्य क्षेत्र में मिलेगा ।
अनुकूलता के लिए - गरीबों में शिक्षा से संबंधित वस्तु दान करे ।
अंक 08 - विभागीय परीक्षाओं के प्रति अरूचि बनी रहेगी । भुलने की आदत अधिनस्थों के साथ रिस्तों में खटास डाल सकती है । आध्यात्मिक प्रसंगों में व्यस्तता कामकाज प्रभावित करेगी ।
अनुकूलता के लिए - मक्खन मिश्री का स ेवन कर कार्य की शुरूआत करे ।
अंक 09 - हाथ आए मौको को गवाना पड़ सकता है । साथ मिलकर किये गए काम सफल रहेगें । नौकरी पैशा व्यक्तियों को नौकरी में तरक्की के अवसरों को भुनाना हितकर रहेगा ।
अनुकूलता के लिए - पक्षियों को भुनी हुई ज्वार खिलावें ।
*************
Published on:
23 Mar 2019 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
