28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arthik Rashifal Weekly 29May-4June: इन राशियों की जेब में रहेगी कड़की, कर्क, धनु राशि को होगी खूब आमदनी

29 मई से 4 जून के बीच आपकी जेब कैसी रहेगी, भरपूर आमदनी के साथ आप जीवन के सुख ले पाएंगे या हर खर्च से पहले सोचना पड़ेगा। आमदनी के लिए कठिन परिश्रम करना होगा या मेहरबान लक्ष्मी खुद ही दस्तक देती रहेंगी, इन सभी सवालों के जवाब हैं साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 29 से 4 जून (Weekly Horoscope Arthik 29May-4June) में।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

May 27, 2023

saptahi_arthik_rashifal.jpg

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 29 मई से 4 जून

मेष राशि
ज्योतिषियों का कहना है कि 29 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलने वाला सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से कभी खुशी कभी गम वाला रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में थोड़ी मुश्किल रहेगी। लेकिन गुरुवार-शुक्रवार का दिन आर्थिक लिहाज से आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। हालांकि खर्च की अपेक्षा आय कम होगी।


वृषभ राशि
साप्ताहिक वृषभ राशिफल संकेत कर रहा है कि इस राशि के जातक के लिए मंगल और बुधवार को धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस अवधि में आप प्रदर्शन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। शनिवार आर्थिक लिहाज से सबसे अच्छा समय होगा, इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों की आय बढ़ती नजर आएगी।

मिथुन राशि
29 मई से 4 जून का समय आपके लिए शुभ है। मिथुन राशि के जातक को इस सप्ताह कई तरह के लाभ मिलने वाले हैं। सप्ताह के पहले दिन ही लंबे समय अटका पैसा मिल सकता है। गुरुवार को अच्छी आय के संकेत मिल रहे हैं।


कर्क राशि
आर्थिक लिहाज से कर्क राशि के जातकों के लिए 29 मई से 4 जून का सप्ताह शानदार है। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अच्छी आय होगी। सोमवार को अचल संपत्ति से लाभ की संभावना है। परिवार संग यात्रा के चलते खर्च में वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण बचत प्रभावित होगी।


सिंह राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल संकेत कर रहा है कि 29 मई से 4 जून का सप्ताह सिंह राशि के जातक के लिए लाभकारी है। इस सप्ताह सिंह राशि के जातक के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं तो प्रतिष्ठा वृद्धि का भी संकेत मिल रहा है। सप्ताह के मध्य की अवधि भी आर्थिक लिहाज से अधिक लाभकारी होगी।

कन्या राशि
सितारे की चाल ऐसी हे कि जून के पहले सप्ताह में कन्या राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। आय में कमी आर्थिक परेशानी लाएगी। बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को आय में बढ़ोतरी की योजना सफल हो सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन समेत चार राशियों के लिए रविवार अनुकूल, मिलेगा किस्मत का साथ

तुला राशि
तुला राशि के जातक के लिए 29 मई से 4 जून के सप्ताह में धन का आगमन सुखद रहेगा। शुरुआत में आय को लेकर थोड़ी चिंता जरूर रहेगी। लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को समय बदलेगा और आय बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। शनिवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि
29 मई से 4 जून के सप्ताह में वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। इस राशि के लोगों की आपकी आमदनी ठीक रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को कुछ दिक्कत आ सकती है। लेकिन आय में वृद्धि अनवरत जारी रहेगी, जो समस्याओं के समाधान में मददगार बनेगा।

धनु राशि
धनु आर्थिक राशिफल इस सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। इन लोगों को जून के पहले हफ्ते में खूब धन लाभ होता नजर आ रहा है। गुरुवार, शुक्रवार का दिन आमदनी बढ़ने के लिहाज से सबसे अच्छा है। इस हफ्ते जमीन संबंधी लाभ होने का भी अनुमान है।

मकर राशि
मकर आर्थिक राशिफल के अनुसार यह हफ्ता आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। पहले दिन सोमवार को आमदनी कम होने से कामकाज में बाधा आ सकती है, इस हफ्ते आपके खर्च भी बढ़ेंगे। मंगलवार और बुधवार को धन ठीकठाक मिलेगा। शनिवार को अच्छी आय होगी।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक है, अच्छी धन प्राप्ति होगी। बुधवार रात से समय आपके अनुकूल होगा। आप लाभ की स्थिति में आ जाएंगे। आखिर तक सब अच्छा रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार को आमदनी कमजोर होगी। सप्ताह के दूसरे और तीसरे दिन करियर में सफलता मिलेगी, आय के मामलों में सुधार होगा। जमीन से लाभ की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Love Rashifal Weekly (29 May To 4 June): कभी खुशी कभी गम जैसी रहेगी लव लाइफ, कुंभ और मीन के लिए अच्छे दिन के संकेत

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 29May-4June: जून का पहला सप्ताह मिथुन और सिंह राशि के लिए लाया है सौगात, जानें दूसरों का हाल

ये भी पढ़ेंः June Masik Rashifal Prediction : जून में बुलंद हैं मिथुन धनु सहित इन राशियों के सितारे, हर क्षेत्र में मिलेगा किस्मत का साथ