scriptJune Rashifal June Masik Rashifal Prediction june horoscope 2023 | June Masik Rashifal Prediction : जून में मिथुन धनु सहित इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, हर क्षेत्र से मिलेगी खुशखबरी | Patrika News

June Masik Rashifal Prediction : जून में मिथुन धनु सहित इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, हर क्षेत्र से मिलेगी खुशखबरी

locationभोपालPublished: May 26, 2023 08:57:38 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

June Rashifal 2023: साल का छठा महीना (Masik Rashifal) जून अधिकतर राशियों के लिए शुभफलदायक है। इस महीने सूर्य, बुध, मंगल राशियों का गोचर होगा, जबकि शनि की चाल अपनी ही राशि में उल्टी होने वाली है। ये घटनाएं कई राशि के जातकों के लिए सौगात लेकर आ रहीं हैं। जून मासिक राशिफल (June Masik Rashifal) में आइये जानते हैं कि जून महीने में किस राशि के सितारे बुलंद हैं।

june_masik_rashifal.jpg
जून 2023 का राशिफल
मेष मासिक राशिफल
जून मासिक राशिफल (monthly horoscope june) के अनुसार यह महीना शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों विद्यार्थियों आदि के लिए विशेष लाभकारी साबित होने वाला है। इस महीने मेष राशि के जातकों पर किस्मत मेहरबान रहेगी और उनकी मेहनत का शुभ परिणाम उन्हें मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहना होगा। इसके अलावा इस महीने वैवाहिक जीवन में चुनौतियां आ सकती है। पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है, विचारों में तालमेल बनाने की कोशिश करनी होगी। इस महीने कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.