8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chinese Zodiac for 2025: सांप का वर्ष है 2025, चीनी ज्योतिष के अनुसार जानिए क्या है इसका मतलब

Chinese Zodiac for 2025: चीनी ज्योतिष के अनुसार साल 2025 में जन्मे बच्चों की राशि सांप होगी। सांप राशि वालों के लिए यह साल कई सारे महत्वपूर्ण बदलाव करने वाला है। इस साल सांप राशि वालों को अच्छे धन लाभ की संभावना है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sachin Kumar

Jan 02, 2025

Chinese Zodiac for 2025

Chinese Zodiac for 2025:भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियां हैं, जो ग्रहों के हिसाब से निर्धारित की गई हैं। जिनको मेष, वृषभ, मिथुन, मीन आदि नामों से जाना जाता है। लेकिन वहीं हम अगर चीनी ज्योतिष की बात करें तो वह भारतीय ज्योतिष से बिल्कुल अलग है। चीनी ज्योतिष 12 ग्रहों से तो मेल खाता है लेकिन वह 12 बिंदू चक्र का पालन नहीं करता। यहां जानवरों के नाम पर सभी 12 राशियों को नाम दिए गए हैं। आइए जानते हैं चीनी राशियों के बारें में..

शिशु की राशि इस तरह होती है निर्धारित

आइए इसे बेहतर ढंग से समझते हैं। चीनी ज्योतिष में किसी भी शिशु की राशि 12 जानवरों में से किसी एक के नाम पर होती है। यह इस बात से निर्धारित किया जाता है कि बच्चे का जन्म किस वर्ष में हुआ है। जैसे-

टाइगर- वर्ष 1974, 1986, 1998, 2010

टाइगर के लोगों को साल 2025 में किसी बात को कहने से पहले सोचना चाहिए कि वे क्या कहते हैं। क्योंकि उनकी बातों का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। साथ ही आपके जीवन में ऐसे निजी रिश्ते मिल सकते हैं जो ऐसी परिस्थितियों में आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

खरगोश- वर्ष 1975, 1987, 1999, 2011

खरगोश के लोग के लिए पुराना साल 2024 बहुत ही उथल-पुथल भरा रहा है। लेकिन नया साल 2025 राहत की सांस लेकर आया हैं। क्योंकि यह साल करियर में आसानी और उन्नति के मार्ग प्रदान करेगा

अजगर- वर्ष 1964, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012

अजगर के लोगों के लिए यह साल प्यार और धन दोनों के लिए बेहतर रहने वाला है। लेकिन इस साल आप छोटी-छोटी बीमरी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य का ख्याल रखना आवश्यक है।

घोड़ा- वर्ष 1966, 1978, 1990, 2002, 2014

नए साल 2025 ये लोग ज्ञान-आधारित यात्रा पर निकल सकते हैं। यह साल निश्चित रूप से पदोन्नति के साथ-साथ करियर के मामले में वृद्धि लेकर आएगा।

भेड़- वर्ष 1967, 1979, 1991, 2003, 2015

साल 2025 भेड़ वालों के लिए धन-संपत्ति के मामले श्रेष्ठ रहेगा। लेकिन इस साल में उन्हें अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने की जरूरत है। हो सके तो समय-समय पर डॉ. से जांच कराते रहें।

बंदर- वर्ष 1968, 1980, 1992, 2004, 2016

बंदर वालों को इस साल में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही इस साल कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों में भी कुछ अनबन देखने को मिल सकती है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले शांति से सोच-विचार करें। तभी उसको अगे के लिए जारी करें।

मुर्गा- वर्ष 1969, 1981, 1993, 2005, 2017

साल 2025 मुर्गा वालों के लिए धन के मामले में अत्यंत शुभ रहने वाला है। या ये कहें कि पैसा और करियर में बड़ी तरक्की होगी। लेकिन इस साल आपको मर्यादा में रहने की जरूरत है। साथ ही अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

कुत्ते- वर्ष 1970, 1982, 1994, 2006, 2018

यह साल प्रेम संबंधों के मामले मे बहुत बेहतर रहने वाला है। लेकिन इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नया प्यार है। यह उन लोगों के लिए अधिक बेहतर है, जो सिंगल हैं। इस साल उनको अपने जीवनसाथी मिल सकते हैं। प्रेम त्रिकोण में फंसने से बचें।

सुअर- वर्ष 1971, 1983, 1995, 2007, 2019

इनके लिए साल 2025 व्यक्तिगत वित्त और रिश्ते के लिहाज से ठीक नहीं रहेगा। लेकिन विवाह करने या परिवार शुरू करने जैसे योजनाएं सफल होंगी।

संबंधित खबरें

चूहा- वर्ष 1972, 1984, 1996, 2008, 2020

चूहों के लिए यह साल वित्त और नेटवर्किंग का क्षेत्र भाग्यशाली रहेगा। कड़ी मेहनत करने वालों को अच्छा धन लाभ और भौतिक पुरस्कार मिलने की संभावना है। इस साल यात्रा करने से बचें।

बैल- वर्ष 1973, 1985, 1997, 2009, 2021

इस के लिए यह साल बहुत खास रहने वाला है। बैल वालों को इस साल धन लाभ के साथ-साथ रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। साथ ही आध्यात्मिक और रचानात्मक तौर पर अनुकूलता आएगी।

सांप- वर्ष 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025

साल 2025 सांप को लोगों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस साल शादी, संपत्ति खरीदना या परिवार शुरू करने जैसी महत्वपूर्ण और शुभ कार्य होंगे। साथ ही इस साल लोगों के जीवन में अन्य बहुत सारे शुभ बदलाव होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति के मामले में साल 2025 एक बेहतरीन वर्ष साबित होगा।

यह भी पढ़ें-जानिए नए साल 2025 में कब है लोहड़ी पर्व, क्या है इसका महत्व

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

#Rashifal-2025में अब तक