
आज का राशिफल मंगलवार 11 जून 2024
मेष राशि वाले मंगलवार 11 जून को अपने परिजनों की करतूतों से परेशान रहेंगे, जीवनसाथी से सहयोग न मिलने से चिंता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल स्थापित ना होने से तनाव बढ़ेगा, संतान की उन्नति संभव है।
दैनिक राशिफल वृषभ राशि के अनुसार व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे, साझेदारी करने में विचार करें। मंगलवार को पेट से संबंधित पीड़ा संभव है, आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
संतान के विवाह में आ रही बाधा मंगलवार को तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे, दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे। मिथुन राशि के प्रशासनिक विभागों से जुड़े लोगों के लिए 11 जून का समय उपयुक्त है।
दैनिक राशिफल के अनुसार परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी। बहनों से संबंध मधुर होंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, पुराने मित्रों से भेंट होगी।
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
आप कितना भी परिश्रम कर लें, परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे, लेकिन मन दुखी ना करें। अपने समय का इंतजार करें, पिता से संबंध कमजोर होंगे। भाइयों से धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।
आपके रहन-सहन से परिजन नाखुश होंगे, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से जरूरी सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई तकनीक का उपयोग लाभकारी साबित होगा। समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें।
अपनी कार्यक्षमता और काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दें, संकोच को त्यागें। अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें, लंबी यात्रा के योग हैं।
समय रहते अपनी आदतों को सुधार लेना चाहिए। बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। मंगलवार को पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। धनु राशि वालों को आलस्य सताएगा।
कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, मन में कोई संकोच या चिंता रहेगी, तनाव बना रहेगा। साथ ही आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।
संतानों में भेदभाव न करें, सही को सही और गलत को गलत कहें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है, संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा लेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। तेरे बस्तियों से समय निकाला है।
अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे, राजनीति में उन्नति कारक योग बनेंगे। अपनी बातचीत की शैली को बदलें, सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा। मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा।
Updated on:
10 Jun 2024 08:45 pm
Published on:
10 Jun 2024 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
