
Aaj Ka Rashifal-Friday-Horoscope Today : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है।
इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि शुक्रवार,Friday, 02 दिसंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
01. आज का मेष राशिफल Aries Daily Horoscope 02 December 2022
- जो भी करें दिल से करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुक्सान संभव है।
02. आज का वृषभ राशिफल Taurus Daily Horoscope 02 December 2022
- कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे, वे आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेना होगी। बिना पूछे अपनी राय न दें।
03. आज का मिथुन राशिफल Gemini Daily Horoscope 02 December 2022
- तनाव लगातार बढता जा रहा है, बेहतर होगा कही घुमने चले जाएं। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।
04. आज का कर्क राशिफल Cancer Daily Horoscope 02 December 2022
- अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
05. आज का सिंह राशिफल Leo Daily Horoscope 02 December 2022
- नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।
06. आज का कन्या राशिफल Virgo Daily Horoscope 02 December 2022
- दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा।
07. आज का तुला राशिफल Libra Daily Horoscope 02 December 2022
- विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुड़ी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।
08. आज का वृश्चिक राशिफल Scorpio Daily Horoscope 02 December 2022
- प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है।अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
09. आज का धनु राशिफल Sagittarius Daily Horoscope 02 December 2022
- नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर जन हानि के योग हैं। इष्ट बल मजबूत करें।
10. आज का मकर राशिफल Capricorn Daily Horoscope 02 December 2022
- अपने प्रोफेशन से आप नहीं खुश हैं, थोड़ा धैर्य रखें समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
11. आज का कुंभ राशिफल Aquarius Daily Horoscope 02 December 2022
- पैसो का लेन देन संभव है। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
12. आज का मीन राशिफल Pisces Daily Horoscope 02 December 2022
- घरेलु कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिन्तित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें।
Published on:
01 Dec 2022 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
