5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 14 December: 6 राशि के ​जातकों को विघ्न से होना पड़ेगा दो-चार

आज का राशिफल, 14 दिसंबर 2022: आज बुधवार के दिन भगवान भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि बुध को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार माना गया है। ऐसे में ये हर वक्त जातक की कुंडली को प्रभावित करते हुए, उसके कार्यों सहित उसके भाग्य व कर्म और बुद्धि को भी प्रभावित करते हैं।
5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 13, 2022

aaj_ka_rashifal_14_december_2022_horoscope.jpg

Aaj Ka Rashifal: आज साल 2022 की 14 दिसंबर की तारीख को बुधवार wednesday का दिन है। बुध को ज्योतिष में ग्रहों राजकुमार माना गया है, वहीं कुंडली में यह बुद्धि के कारक माने गए हैं। जबकि किसी भी जातक के विचार सहित उसकी बुद्धि कारक भी यही माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार बुध शरीर में यह त्वचा के कारक माने गए हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्न है। इस दिन की कारक देव स्वयं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी हैं।

राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। यानि कुंडली के जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन इनका प्रभाव ये जिन राशि के संपर्क में होते हैं उन्हीं के अनुसार फल देते हैं। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि बुधवार,wednesday, 14 दिसंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

आज का मेष राशिफल Aries Daily Horoscope 14 December 2022
आज आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा बुद्धि का विकास होगा। शरीर नयी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस होगा तथा नित नए विचार मन में आएंगे। यदि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई करने भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

आज का वृषभ राशिफल Taurus Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खुशखबरी लेकर आएगा, लेकिन आज यदि आपने जरूरत से अधिक धन खर्च किया, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी। कुल मिलाकर आज के दिन परिवार में तो सब ठीक रहेगा लेकिन आपके माता-पिता में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य व भोजन का उचित ध्यान रखे। यदि उन्हें पहले से कोई बीमारी हैं तो सही समय पर उनके सभी टेस्ट इत्यादि करवा ले तथा डॉक्टर के संपर्क में रहे।संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई मन मुताबिक खुशखबरी मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे, जिसके कारण आप सायंकाल के समय परिवार के सदस्यो के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

आज का मिथुन राशिफल Gemini Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा, इसलिए आज आपको अपने व्यवसाय में निवेश करने से पहले उससे जुडी जानकारियों को अच्छे से समझना होगा, तभी निवेश करें अन्यथा आपको धन हानि वो सकती है। वहीं यदि यदि आपका विवाह हो चुका हैं तो आप अपने रिश्तों को लेकर संजीदा रहेंगे तथा आपका अपने साथी के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। इस दौरान आपका अपने साथी को लेकर किसी से वाद-विवाद भी हो सकता हैं।

आज का कर्क राशिफल Cancer Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा, इसलिए आज आपको अपने व्यवसाय में निवेश करने से पहले उससे जुडी जानकारियों को अच्छे से समझना होगा, तभी निवेश करें अन्यथा आपको धन हानि वो सकती है। वहीं छात्रों का अपने पिता से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता हैं तथा वे अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपने लिए किसी नए विषय को चुनेंगे तथा वे इसमें पूरा मन लगाकर तैयारी भी शुरू कर देंगे।

आज का सिंह राशिफल Leo Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा। यदि आपको कोई पहले से कोई रोग है, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है। सिर दर्द की शिकायत रह सकती हैं। ऐसे में मन में बेचैनी का भाव भी रहेगा तथा क्या किया जाये और क्या नही, यही दुविधा रहेगी। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इसी में ही टिके रहना बेहतर होगा।

Must Read- December 2022 Festival List- साल के आखिरी महीने दिसंबर 2022 में कौन-कौन से हैं व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

आज का कन्या राशिफल Virgo Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। यदि आप व्यापारी है तो आज के दिन एक अच्छा समझौता हाथ में आ सकता है लेकिन आपके ध्यान ना दे पाने के कारण वह आपके हाथ से निकल जाएगा। वहीं यदि आज आपके परिवार में किसी परिवार के सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिससे परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। छोटे बच्चे आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

आज का तुला राशिफल Libra Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आपके पारिवारिक एकता भी बढेगी, वहीं कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं का मन आज के दिन अपने घर के कामों में ज्यादा लगेगा तथा वे अपना ज्यादातर समय आत्म-सुधार में लगाएंगी। लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या चल रही है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

आज का वृश्चिक राशिफल Scorpio Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के मन में सरकारी काम करने की लालसा जागेगी तथा वे इसकी तैयारी करने का सोच सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिसकी वजह से आपके पुरानी यादें ताजा हो जायेगी। आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। उचित होगा कि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपनों से बड़ों से अवश्य परामर्श ले।

Must Read-प्रथम पूज्य श्री गणेश के ये 32 मंगलकारी रूप, जो करते हैं समस्त संकटों का नाश

आज का धनु राशिफल Sagittarius Daily Horoscope 14 December 2022
आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। तभी घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और आपका अपने भाई-बहनों के साथ संबंध और मजबूत होगा। आज आप यदि किसी बात को करेंगे, तो वह बात सुनकर आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए आज यदि आप किसी से कोई बातचीत करें, तो उसमें वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें। वहीं यदि आपकी बहन शादी के लायक हो गयी हैं तो उसके रिश्ते की बात चल सकती हैं व रिश्ता भी पक्का हो सकता है।

Must Read-सभी 9 ग्रहों के दोष को शांत करने का सबसे कारगर तरीका

आज का मकर राशिफल Capricorn Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। जबकि सरकारी अधिकारी आज के दिन अपने काम को लेकर असंतुष्ट रहेंगे तथा उन्हें किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों में लगेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Must Read- December 2022 rashi parivartan calendar- दिसंबर 2022 में 3 ग्रहों का कुल 6 बार होगा राशि परिवर्तन

आज का कुंभ राशिफल Aquarius Daily Horoscope14 December 2022
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, जो विद्यार्थी में विदेश जाकर शिक्षा अर्जित करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसके कारण उनका यह सपना पूरा होगा। वहीं आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खर्चीला होने वाला हैं। अनावश्यक खर्चें बढ़ जायेंगे जिससे वित्तीय नुकसान होने की आशंका हैं। आपकी बचत भी खत्म हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं व उनकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि रुकवा सकते हैं।


Must Read- Yearly Horoscope 2023: मकर से लेकर मीन तक के जीवन में देखने को मिलेगा लाभ, उत्साह व बाधाएं

आज का मीन राशिफल Pisces Daily Horoscope 14 December 2022
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। लेकिन इसके साथ ही ध्यान रहे कि आज के दिन आपके परिवार के ऊपर मंगल भारी हैं व सदस्यों के बीच कई बातों को लेकर मन-मुटाव होने की आशंका हैं, अत: शांत बने रहें। ऐसे में किसी सदस्य के साथ आपकी तीखी नोकझोंक हो सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। जबकि नौकरी कर रहे जातकों के सुझावों का आज उनके कार्यक्षेत्र में स्वागत होगा, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा।