
aaj ka rashifal
तुला : Horoscope Today 17 February के अनुसार तुला राशि वालों को अपनी जीवन शैली को बदलने की जरूरत है। इससे शुक्रवार को तुला राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
वृश्चिक : वृश्चिक राशिफल के अनुसार 17 फरवरी शुक्रवार को आपको अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।
धनु: धनु राशिफल के अनुसार आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। शुक्रवार को दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर : मकर राशिफल के अनुसार शुक्रवार को निजी जीवन में चल रहा मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकता है। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। आज के दिन आपकी धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।
कुंभः इस राशि के जातकों के लिए सामाजिक समारोह में शामिल होने का योग बन रहा है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सितारे इशारा कर रहे हैं कि अक्सर आप दूसरों के मामलों में पड़ते हैं। इससा आपका नुकसान संभव है। इसलिए बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। आपके लिए शुभ रंग हरा है।
मीनः मीन राशिफल के अनुसार अपने विवेक से काम करें तो आपको फायदा होगा। अभी आप चाह कर भी अपने मनमाफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Updated on:
16 Feb 2023 12:28 pm
Published on:
16 Feb 2023 12:28 pm
