इस सप्ताह यदि आप व्यावसायिक रिश्तों को सूझबूझ से निभाने की कोशिश करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ संभव है। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, उन्हें सप्ताह के आखिर में बड़ी राहत मिल सकती है। 23 मार्च को शुक्र उदय के बाद कार्यस्थल का समय आपके लिए सुखद रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।