
आज का लव राशिफल 7 अप्रैल 2024 रविवार
रविवार को मेष राशि वालों को अपने लवर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और दोनों का रिश्ता और भी गहरा होगा। आप एक-दूसरे को जानने और समझने की कोशिश करेंगे। आज भी आपको अपने प्यार का साथ मिलेगा और आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।
आपकी राशि वृषभ है और आप लिव इन में रह रहे हैं तो दोनों के बीच संदेह उत्पन्न हो सकता है। लंबे समय से चल रहे रिश्तों में खटास आ सकती है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ पहले की तरह सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, जीवनसाथी को आज आपके सहयोग की आवश्यकता बनी रहेगी।
मिथुन राशि वालों को रविवार को अपने जीवनसाथी की अहमियत का एहसास होगा और अहंकार को भूलकर रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। हालांकि असमंजस में रहेंगे। अपने दिल की बात सुनें, और वही करें जो सही लगे।
आज आपकी लव लाइफ में कुछ अड़चन पैदा हो सकती है। लंबे समय से चल रहे रिलेशन में मिलने की बात पर दुविधा हो सकती है। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सिंगल लोग आज भी खाली हाथ रह सकते है।
आपको अपने प्यार का इजहार करने में सफलता मिलेगी। प्रेमी आज प्यार को शादी में बदलने के बारे में सोच सकते हैं। इस बात को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, अब समय आ गया है कि आप खुलकर अपने प्यार का इजहार करें। प्यार को खोने के डर मन से निकालना होगा।
7 अप्रैल कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा है। लिव इन में गलतफहमी से रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। पार्टनर संग छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे है। विवाह योग्य लोगों को आज भी निराशा हाथ लग सकती है।
आपका रिश्ता अब पहले से अधिक मजबूत होगा और आप अपने साथी की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। आप अपने प्यार का इजहार करने में सफल रहेंगे और अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं प्रकट कर पाएंगे।
आज आपकी लव लाइफ में तूफान आने की आशंका है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। किसी पुराने मित्र की वजह से आज आपकी लव पार्टनर के साथ गंभीर विवाद हो सकता है।
आज का राशिफल धनु राशि वालों के लिए चिंता का सबब हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है लेकिन आप इससे निपटने में सफल रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की आवश्यकता हो सकती है।
आज आपके नए संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंगल लोग जिनकी नई-नई प्रेम यात्रा शुरू हुई है, वे प्रेम के अगले पड़ाव पर जा सकते है। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में आज और अधिक गहराई देखने को मिलेगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहेंगे।
आपको अपने प्यार को शादी में बदलने के बारे में सोचना चाहिए और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए नए कदम उठाने चाहिए। आपको सलाह दी जाती है कि आज आप अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं ताकि रिश्ता मजबूत और अनमोल बना रहे।
आज दिल की भावनाओं को प्रकट करने के लिए मीन राशि वालों के लिए दिन उत्तम नहीं है। लिव इन में रह रहे लोगों के लिए आज रिश्ता तनावपूर्ण रह सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर अर्जेंट जाना पड़ सकता है। विवाह योग जातकों के पास विवाह प्रस्ताव आ सकते है
Updated on:
07 Apr 2024 04:46 pm
Published on:
07 Apr 2024 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
