7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Masik Kark Rashifal March: मार्च में कर्क राशि वालों पर किस्मत मेहरबान, पूरी होगी सबसी बड़ी इच्छा

Kark Masik Rashifal March: कुछ दिनों में ही मार्च महीना शुरू होने वाला है। मार्च कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, मार्च में कर्क राशि वालों के करियर की क्या स्थिति रहेगी, पारिवारिक जीवन में मुश्किल तो नहीं आएगी। धन की स्थिति और स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यह सब खयाल आपके मन में है तो इसके जवाब के लिए पढ़ें कर्क मासिक राशिफल मार्च 2024

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 21, 2024

karkrashi.jpg

मासिक कर्क राशिफल मार्च 2024


यदि आपकी राशि कर्क है तो मार्च में आपके पारिवारिक जीवन में चुनौतियां रहेंगी। मासिक राशिफल मार्च के अनुसार यदि आपका या आपके परिवार के लोगों को कोई केस चल रहा है तो मार्च में उसमें समस्या आ सकती है। मासिक राशिफल कर्क के अनुसार इस महीने न्यायालयों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर के सदस्यों से नोकझोंक हो सकती है, जिससे स्थिति बिगड़ेगी। यदि घर में किसी को गंभीर बीमारी है तो उनका ध्यान रखें खासकर दिल के मरीजों का। यदि आप नया घर लेने का सोच रहे हैं तो इस महीने इस काम में आगे बढ़ेंगे। इसके लिए बैंक से लोन लेने का भी सोच सकते हैं। हालांकि इसमें कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी लेकिन समाधान भी इसी महीने हो जाएगा। मार्च अंत में घर का माहौल धार्मिक रहेगा।


कर्क मासिक राशिफल मार्च 2024 के अनुसार इस महीने बाजार में निवेश या दूसरों को ब्याज पर दिए पैसे से मार्च में अप्रत्याशित लाभ होगा। ग्राहक आपके काम की प्रशंसा करेंगे और उनके जरिए नए ग्राहक बनेंगे। बाजार में भी आपकी छवि सकारात्मक बनेगी और नए मित्र बनेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो यह महीना सामान्य रहेगा और कोई समस्या नहीं होगी। मार्च के बीच में बॉस से किसी काम का उत्तरदायित्व मिलेगा जो आगे चलकर आपके लिए उन्नति का मार्ग बनेगा। हालांकि सहकर्मी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे लेकिन यदि आपने समझदारी से काम लिया तो स्थिति संभल जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Vrishabh Masik Rashifal March: मार्च में शुक्र की राशि पर लक्ष्मी जी का आशीर्वाद, घर में बढ़ेगा सुख-समृद्धि

कर्क राशिफल शिक्षा और करियर
यदि आप कॉलेज में हैं तो अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। पढ़ाई को लेकर मन दुखी रहेगा, असमंजस की स्थिति रहेगी। स्कूल के विद्यार्थी अपना ज्यादातर समय परीक्षा की तैयारी करने में ही लगाएंगे। यदि आप कुछ समय से किसी सरकारी परीक्षा में सफल होने का प्रयास कर रहे हैं और कुछ ही अंकों से रह जाते हैं तो इस माह कोई खुशखबरी मिल सकती है। मार्च में परीक्षा में पास होने के लिए उत्तम है। ऐसे में अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। कोई भी परीक्षा देने जाते समय भगवान हनुमान का नाम अवश्य लें।


मासिक कर्क राशिफल मार्च के अनुसार यदि कुछ दिनों से किसी के साथ अच्छी बातचीत चल रही है तो इस महीने उस पर विराम लग सकता है। यदि सिंगल हैं और विवाह की प्रतीक्षा में हैं तो मार्च में किसी रिश्ते की बात चल सकती है। आपका उन पर आकर्षण भी बढ़ेगा। शादीशुदा जोड़े थोड़ा संभल कर रहें और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच मतभेद कराने का प्रयास कर सकता है। यदि आप एक-दूसरे से कोई बात छुपा रहे हैं तो उसे बता दें और खुलकर बात करें। इससे स्थिति संभल जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Mesh Masik Rashifal March: मेष राशि वालों के लिए सक्सेस के द्वार खोल रहा मार्च


अस्थमा के रोगी बाहर जाते समय हमेशा इनहेलर रखें वर्ना किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके दिल का ऑपरेशन हो चुका है तो इस माह डॉक्टर के संपर्क में रहें। शारीरिक रूप से फिट लोगों को इस माह भी कोई समस्या नहीं होगी। हालांकि एलर्जी संभव है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।


कर्क राशि वालों के लिए लकी नंबर 1 रहेगा और लकी कलर गुलाबी रहेगा। इसलिए मार्च में 1 नंबर और गुलाबी रंग को प्राथमिकता दें। इससे राहत मिलेगी।