
Masik Rashifal July 2026 : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का विस्तृत मासिक राशिफल (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)
Monthly Horoscope July 2026: जुलाई 2026 का यह महीना तुला से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए जीवन के कई मोर्चों पर महत्वपूर्ण बदलाव और सतर्कता लेकर आया है। ग्रहों की बदलती चाल इस महीने कुछ राशियों के लिए करियर और व्यापार में उन्नति के नए रास्ते खोलेगी, तो वहीं कुछ जातकों को गुप्त शत्रुओं और पारिवारिक मतभेदों के प्रति बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी। इस अवधि में वित्तीय फैसलों और निवेश को लेकर जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास से जानते हैं कि इस महीने आपकी लव लाइफ, सेहत और कार्यक्षेत्र के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।
तुला राशि वालों को इस महीने की शुरुआत में खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ गुप्त शत्रु आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी योजना को सार्वजनिक करने से बचें। हर चुनौती को पार करने के लिए अपने अनुभव और सूझबूझ का इस्तेमाल करें।
महीने के बीच में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन सही मार्गदर्शन और योजना से सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें या फिर कुछ समय के लिए टाल दें। ज्यादा पूंजी निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
इस महीने आपके प्रेम संबंधों पर नजर लग सकती है। अविवाहित लोगों को अपने मनपसंद साथी को पाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। पहले से चल रहे रिश्तों में भी कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। लेकिन तीसरे सप्ताह तक स्थितियां धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी और आपके पार्टनर का रुझान दोबारा आपकी तरफ बढ़ेगा। शांति और समझदारी से आप अपने प्रेम जीवन को मजबूत बना पाएंगे।
इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। महीने की शुरुआत में अगर आप आलस्य करेंगे तो बनते-बनते काम भी अटक सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अटका पैसा निकालने में परेशानी हो सकती है, लेकिन प्रयास से रास्ता निकलेगा। किसी कानूनी मामले को कोर्ट में ले जाने के बजाय आपसी समझ से सुलझाना अच्छा रहेगा।
दूसरे सप्ताह में भाई-बहनों या दोस्तों से किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है इसलिए नए दोस्तों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज न करें। महीने के बीच में स्थितियां सकारात्मक होने लगेंगी और कार्यक्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा। किसी मित्र के जरिए आय का नया स्रोत बनेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से बचें और जरूरत हो तो सावधानीपूर्वक यात्रा करें।
खान-पान में ध्यान दें, वरना मौसमी बीमारी घेर सकती है। इस महीने किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है और प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी।
जुलाई का महीना धनु राशि के लोगों के लिए काफी व्यस्तता और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। शुरुआत में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर पारिवारिक मतभेदों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। सामाजिक छवि को लेकर सतर्क रहें और जल्दी फायदा उठाने के लालच में कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे भविष्य में नुकसान हो। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी विवाद को किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझाना लाभदायक रहेगा।
महीने के बीच में युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीत सकता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को स्वास्थ्य या मानसिक थकान के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई रणनीति अपनाने से लाभ हो सकता है।
इस महीने स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देना होगा। थकान, कमजोरी और नींद की कमी परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी से कदम बढ़ाएं, वरना बदनामी की स्थिति बन सकती है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। जीवनसाथी आपका अच्छा सहयोग देंगे और वैवाहिक संबंधों में आपसी समझ और सौहार्द बना रहेगा।
मकर राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है। कुछ पुराने काम अधूरे रह सकते हैं और प्रियजनों से तालमेल की कमी से मन खिन्न हो सकता है। ऑफिस में किसी के साथ हल्के-फुल्के मजाक से भी बचें, क्योंकि कोई आपकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर सकता है। परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को एकाग्र होकर पढ़ाई करनी चाहिए।
महीने का दूसरा हिस्सा कुछ राहत भरा रहेगा, लेकिन पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है। कोई भी दस्तावेज बिना पढ़े साइन न करें। प्रेम और विवाह के मामलों में अहंकार को स्थान न दें। अगर किसी स्थिति में पीछे हटने से बात सुधरती है तो ऐसा करने में संकोच न करें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और संवाद के जरिए रिश्ते को मजबूत बनाएं।
इस महीने पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है इसलिए समय रहते ध्यान दें। महीने के अंतिम सप्ताह में आपको करियर या व्यवसाय में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। शासन या सत्ता से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है।
कुंभ राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत कुछ हद तक अनुकूल रहेगी। पहले से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। हालांकि महीने के दूसरे हिस्से में आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। दूसरे सप्ताह में नए सामाजिक संपर्क बनेंगे, जो करियर में मददगार साबित हो सकते हैं।
व्यापार या नौकरी में अच्छी प्रगति के संकेत हैं और सरकारी नौकरी वालों को रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि, इस समय सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने की संभावना है। महीने के बीच में आपको अपने बोलचाल और व्यवहार में संयम रखना होगा। क्रोध या घमंड आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
प्रेम जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। कोई तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में टकराव पैदा करने की कोशिश कर सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ बहस से बचना चाहिए। आपसी संवाद से ही समाधान संभव है। इस समय जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। आपकी अपनी सेहत भी कमजोर पड़ सकती है और अस्पताल जाने की नौबत आ सकती है इसलिए लापरवाही से बचें।
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना कार्यक्षेत्र में सफलता और संतुलन लेकर आएगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। सेहत सामान्य रहेगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।
महीने के बीच में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। महीने के अंत में अपनी जीवनशैली को संतुलित बनाए रखें वरना सेहत बिगड़ सकती है। इस समय मौसमी बीमारियों से सावधानी बरतनी जरूरी है। कोई पुराना रोग भी दोबारा उभर सकता है।
प्रेम संबंधों को लेकर सतर्कता जरूरी होगी। छोटी सी बात भी बड़ी समस्या बन सकती है। भावनाओं में बहकर कोई वादा या फैसले लेने से बचें, ताकि भविष्य में पछताना न पड़े। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
01 Jul 2026 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
