जुलाई राशिफल के अनुसार व्यापारियों को इस महीने सतर्क रहने की जरूरत है, वर्ना समझौते हाथ से निकल सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को भी नया मौका मिलेगा, लेकिन उलझन भी रहेगी। इस समय अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपनी नौकरी के बारे में संशय बना रहेगा, जिससे उनका मन अन्य क्षेत्रों में नई जॉब ढूंढ़ने में लगेगा।