
सोमवार का टैरो राशिफल, 27 जनवरी 2025
Monday Tarot Rashifal 27 January 2025: 12 जनवरी 2025 दिन सोमवार आर्थिक स्थिति, करियर, सामाजिक जीवन के लिए कैसा है, ये चिंता आपको है तो दैनिक टैरो राशिफल से मेष से मीन राशिके सभी सवालों के जबाव यहां जानिए प्रसिद्ध टैरो रीडर नीतिका शर्मा से…
नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि वालों के लिए आज पूंजी निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ होगा।
वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपको मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। पेट संबंधी कोई समस्या जैसे पाचन में गड़बड़ी या दर्द परेशान कर सकते हैं। पिता और गुरुजनों से आज सोच विचारकर बात करें।
टैरो कार्ड के अनुसार मिथुन राशि वाले आज यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे। तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी व व्यापार वालों को शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सिंगल जातक आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।
सिंह राशि के टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी और नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह का विवाद चल रहा है तो आज आपको उससे राहत मिलेगी।
कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानीयों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार और कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि के टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार वृश्चिक राशि वाले आज किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखना आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के रखरखाव या मरम्मत को लेकर कुछ योजना बनाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज रचनात्मक क्रियाकलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है। किसी प्रियजन के साथ जमीन खरीदने की योजना बनाएंगे। विदेश में जाकर नौकरी की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी।
मकर राशि के टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संभल देगा। नौकरी करने वाले जातक आज वर्क फ्रॉम हॉम की सुविधा ले सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज नौकरी पेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें अन्यथा ऋण लेने की स्थितियां बन सकती हैं।
टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मीन राशि को आज निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा और सुख साधन में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों का किसी प्रोजेक्ट में सहकर्मियों कां समर्थन मिलेगा।
Published on:
26 Jan 2025 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
