मई 2024 में मिथुन राशि वालों को घरवालों का ध्यान रखने की जरूरत होगी। इस महीने घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए सावधान रहें और घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। संकट को टालने के लिए प्रतिदिन सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। हालांकि घर में कोई नई समस्या नहीं आएगी, और सभी के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। माह के चौथे सप्ताह में घर पर रिश्तेदारों का आना भी होगा। इस दौरान व्यस्तता ज्यादा रहेगी।