मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
उत्साह से भरपूर रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। मूड मस्तीभरा रहेगा।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
मन अशांत रहेगा। काम से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो ठीक से विचार कर लें। बड़े संगठनों के साथ तालमेल बनेगा।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। आधुनिक चीजों के प्रति आकर्षित होंगे। स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में किसी से कोई उपहार मिल सकता है।