
today Horoscope
किसी भी जातक की राशि कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज गुरुवार Thursday, 30 सितंबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 30 September 2021 आज का मेष राशिफल
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। अपने से बड़ों का आदर करें।
Taurus Daily Horoscope 30 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। कर्मचारियों में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
Gemini Daily Horoscope 30 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, उचित होगा इष्ट बल पर मजबूत रखें। दिन चिंताजनक व्यतीत होने की संभावना है।
Cancer Daily Horoscope 30 September 2021 आज का कर्क राशिफल
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
Leo Daily Horoscope 30 September 2021 आज का सिंह राशिफल
लाभ के अवसर बढेंगे। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार में बदलाव करें, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।
Virgo Daily Horoscope 30 September 2021 आज का कन्या राशिफल
अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरों के भरोसे रहें। सजग रहें,सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे। आलस्य को खुद से दूर रखें।
Libra Daily Horoscope 30 September 2021 आज का तुला राशिफल
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। वाहन सुख मिलेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।
Scorpio Daily Horoscope 30 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी।नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर को लेकर निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
Sagittarius Daily Horoscope 30 September 2021 आज का धनु राशिफल
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है।
Capricorn Daily Horoscope 30 September 2021 आज का मकर राशिफल
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।
Aquarius Daily Horoscope 30 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
Pisces Daily Horoscope 30 September 2021 आज का मीन राशिफल
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।कम बोलें अच्छा बोलें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।
Read more -Pitru Paksha 2021: श्राद्ध कैलेंडर 2021
Published on:
29 Sept 2021 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
